इंदौर में नए LPG गैस कनेक्शन पर रोक, एक महीने तक पोर्टल रहेगा बंद, जानें वजह

इंदौर में नए LPG गैस कनेक्शन के लिए पोर्टल को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है. इस दौरान ई-केवाईसी और नए कनेक्शन की प्रक्रिया भी रुकी रहेगी. खाद्य आपूर्ति विभाग ने बताया कि जरूरतमंदों के लिए 5 किलो की गैस टंकी उपलब्ध कराई जा रही है. अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील की है.

Advertisement
इंदौर में एक महीने बाद ही मिलेगा नया गैस कनेक्शन (Photo: Screengrab) इंदौर में एक महीने बाद ही मिलेगा नया गैस कनेक्शन (Photo: Screengrab)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर ,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

इंदौर में नए एलपीजी गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है. शहर में नए LPG गैस कनेक्शन के लिए ऑनलाइन पोर्टल को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है. इस फैसले के बाद अब लोग नए कनेक्शन के लिए फिलहाल आवेदन नहीं कर सकेंगे. खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मोहनलाल मारू ने बताया कि पोर्टल बंद रहने के दौरान ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी पूरी तरह से बंद रहेगी. इसका मतलब यह है कि अगले एक महीने तक नए गैस कनेक्शन जारी नहीं किए जाएंगे और न ही उनसे जुड़ी कोई प्रक्रिया पूरी होगी.

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, यह व्यवस्था अस्थायी है और एक महीने बाद पोर्टल फिर से चालू कर दिया जाएगा. इसके बाद ही नए कनेक्शन के लिए आवेदन और ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी. इस बीच विभाग ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक वैकल्पिक व्यवस्था भी की है. अगर किसी को तत्काल गैस कनेक्शन या सिलेंडर की जरूरत है, तो घरेलू उपयोग के लिए 5 किलो की गैस टंकी उपलब्ध कराई जा रही है. यह सुविधा तब तक जारी रहेगी जब तक नए कनेक्शन की प्रक्रिया फिर से शुरू नहीं हो जाती.

एक महीने तक बंद रहेगा पोर्टल

मोहनलाल मारू ने यह भी कहा कि यदि इस दौरान किसी को किसी प्रकार की समस्या होती है, तो वे अपने नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं. विभाग की कोशिश है कि लोगों को किसी तरह की बड़ी परेशानी का सामना न करना पड़े और सभी को आवश्यक सेवाएं मिलती रहें.

Advertisement

तुरंत कनेक्शन के लिए 5 किलो सिलेंडर विकल्प

पोर्टल बंद होने से शहर के उन लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, जो नए गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे थे. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह कदम कुछ समय के लिए ही है और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस अवधि में सहयोग करें और धैर्य बनाए रखें. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि पोर्टल दोबारा शुरू होते ही सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »