गर्मी में ठंडी-ठंडी लस्सी के शौकीन सावधान! पीने से पहले जान लें किन 4 लोगों को करना चाहिए परहेज

गर्मी के दिनों में लोग लस्सी खूब पीते हैं, यह ठंडी-ठंडी ड्रिंक शरीर को एनर्जी भी देती है. मगर कुछ लोगों के लिए इसे पीना खतरनाक हो सकता है, हम आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं, जिन्हें गर्मियों में ज्यादा लस्सी पीने से परहेज करना चाहिए.

Advertisement
लस्सी पीने से कुछ लोगों को कब्ज हो सकता है. (PHOTO:ITG/AI) लस्सी पीने से कुछ लोगों को कब्ज हो सकता है. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST

Who Should Avoid Lassi: तेज धूप में घर से निकलते ही एकदम से शरीर लो फील करने लगता है. इस वजह से गर्मियों में लोग ठंडी-ठंडी लस्सी पीना पसंद करते हैं और यह शरीर को एकदम से एनर्जी भी देती है. हर अच्छी चीज के कुछ नुकसान भी होते हैं और जिनको अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. मगर लस्सी हर इंसान के शरीर में एक जैसा असर नहीं करती है और इस बात का लोगों को खास ध्यान रखना चाहिए. 

Advertisement

दही से बनी लस्सी शरीर को ठंडक देती है, डिहाइड्रेशन से बचाती है और तुरंत एनर्जी भी देती है. दही में प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो डाइजेशन में सुधार करने में भी मदद करती है.

खासकर तेज गर्मी में यह एक नेचुरल कूलिंग ड्रिंक की तरह काम करती है. मगर कुछ लोगों को लस्सी से परहेज करना चाहिए, आइए उनके बारे में जानते हैं.

लैक्टोज इनटॉलरेंस वाले लोग

जिन लोगों को दूध या दही से एलर्जी या लैक्टोज इनटॉलरेंस होता है, उनको लस्सी नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि ऐसे लोगों को लस्सी पीने से पेट दर्द, गैस और दस्त जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

सर्दी-खांसी या गले की परेशानी

अगर आपको अक्सर सर्दी-खांसी रहती है या गला खराब रहता है, तो भी आपको कम मात्रा में ही लस्सी पीनी चाहिए. जितना हो ठंडी लस्सी से आपको परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह आपके गले की समस्या को बढ़ा सकती है. 

Advertisement

कमजोर डाइजेस्टिव सिस्टम वाले लोग

हर किसी का डाइजेस्टिव सिस्टम एक जैसा काम नहीं करता है, कुछ लोगों को पाचन की दिक्कत होती है. ऐसे लोगों को लस्सी नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि आपका पहले ही पाचन तंत्र कमजोर होता है और अधिक लस्सी पीने से अपच, ब्लोटिंग और गैस जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. 

डायबिटीज के मरीज

गर्मी में मीठी-मीठी लस्सी पीने में तो बहुत मजेदार लगती है, लेकिन यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाती है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को तो खासतौर पर मीठी लस्सी नहीं पीनी चाहिए. हालांकि आप चाहे तो नमक और चीनी के बिना सिंपल लस्सी कम मात्रा में पी सकते हैं. 

लस्सी गर्मियों का एक शानदार और हेल्दी ड्रिंक मानी जाती है, लेकिन हर चीज की तरह इसे भी बैलेंस और सही तरीके से लेना ही सेहतमंद हो सकता है. अगर आपको कोई हेल्थ समस्या है, तो लस्सी पीने से पहले अपनी बॉडी की जरूरत और स्थिति को जरूर समझें. वरना यह आपके लिए हानिकारक भी हो सकती है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement