How To Remove Mango Stains From Clothes: कपड़ों से नहीं जा रहा आम का जिद्दी दाग? बस 15 मिनट के लिए लगा दें रसोई में रखी ये चीज, तुरंत चमकेगा कपड़ा

How To Remove Mango Stains From Clothes: गर्मियों में आम खाते समय कपड़ों पर लगने वाले पीले और जिद्दी दाग बड़ी परेशानी बन सकते हैं. लेकिन सिरका, बेकिंग सोडा, नींबू और लिक्विड डिटर्जेंट जैसी घरेलू चीजों की मदद से इन दागों को आसानी से हटाया जा सकता है.

Advertisement
आम के दाग को सूखने नहीं देना चाहिए. (Photo: ITG) आम के दाग को सूखने नहीं देना चाहिए. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:52 PM IST

How To Remove Mango Stains From Clothes: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में आम ही आम छा जाते हैं. फलों का राजा कहलाने वाला आम स्वाद में जितना लाजवाब होता है, उतना ही परेशानी का कारण भी बन सकता है. रसीले आमों को चाहे कितना भी ध्यान से खा लो, लेकिन फिर भी अक्सर उसका पीला और चिपचिपा रस कपड़ों पर गिर जाता है और देखते ही देखते एक जिद्दी दाग छोड़ जाता है. खासकर बच्चों के कपड़ों, सफेद शर्ट या किसी पसंदीदा ड्रेस पर लगा आम का दाग लोगों को बुरी तरह से परेशान कर देता है.

ये दाग सूखने के बाद और ज्यादा पक्के हो जाते हैं, जिन्हें साफ करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है. आम में मौजूद नेचुरल शुगर और कलर रंगद्रव्य कपड़े में गहराई तक समा जाते हैं, जो नॉर्मल साबुन या डिटर्जेंट से नहीं जाते हैं. कई लोग सोचते हैं कि अब कपड़ा खराब हो गया है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप आम के जिद्दी से जिद्दी दाग को भी आसानी से साफ कर सकते हैं. खास बात ये है कि इन उपायों के लिए बाजार से कोई खास चीज खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

1. ठंडे पानी से तुरंत धोएं: जैसे ही आम का दाग कपड़ों पर लगे, तुरंत उसे ठंडे पानी के नीचे अच्छी तरह धो लें. इससे दाग कपड़े के रेशों में गहराई तक नहीं जाएगा और बाद में उसे साफ करने में आसानी होगी.

Advertisement

2. लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें: जब भी आप आम का दाग लगे कपड़े को साफ करने जाएं तो दाग वाली जगह पर थोड़ा लिक्विड डिटर्जेंट लगाएं और उंगलियों से हल्के हाथों से रगड़ें. इसके बाद 10 से 15 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें, फिर नॉर्मल तरीके से धो लें. अगर दाल लगे ज्यादा समय नहीं हुआ होगा तो इसी उपाय से निकल जाता है.

3. सफेद सिरका दिखाएगा कमाल: अगर दाग पुराना हो गया है तो एक पार्ट सफेद सिरका और दो पार्ट पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें. इसे दाग पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद कपड़े को धो लें. सिरका दाग को ढीला करने में मदद करता है.

4. बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाएं: बेकिंग सोडा की मदद से भी आप आम के दाग निकाल सकते हैं. इससे दाग निकालने के लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार क इसे दाग पर लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ दें. फिर हल्के हाथों से रगड़कर धो लें. ये तरीका जिद्दी दागों के लिए काफी असरदार माना जाता है.

Advertisement

5. नींबू का रस भी है फायदेमंद: नींबू में नेचुरल एसिड आम के दाग को हल्का करने में मदद करता है. दाग पर थोड़ा नींबू का रस लगाएं और कुछ देर बाद पानी से धो लें. हालांकि रंगीन कपड़ों का रंग भी निकल सकता है. इसलिए रंगीन कपड़ों पर ये नुस्खा इस्तेमाल करने के लिए नींबू पर पहले किसी अंदर की जगह पर लगाकर पैच टेस्ट जरूर कर लें.

6. धूप में सुखाने से पहले टेस्ट लें: कपड़ा धोने के बाद ये जरूर देख लें कि दाग पूरी तरह गया है या नहीं. अगर दाग बचा हुआ है तो कपड़े को धूप में न सुखाएं, क्योंकि गर्मी दाग को और ज्यादा जमा बना सकती है.

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • जैसे ही दाग लगे वैसे ही सफाई शुरू कर दें.
  • गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचें.
  • दाग पूरी तरह हटने से पहले कपड़े को ड्रायर या तेज धूप में न रखें.
  • अगर कपड़ा डेलिकेट हो तो कोई भी उपाय करने से पहले टेस्ट जरूर करें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »