How to Make Fruit Jam: बच्चों को खिलाएं घर का बना ये मिक्स फ्रूट जैम, फटाफट हो जाएगा तैयार

बाजार में मिलने वाले जैम में अक्सर मिलावट और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इस आसान रेसिपी की मदद से आप घर में रखे ताजे फलों, चीनी और नींबू के रस से शुद्ध मिक्स फ्रूट जैम तैयार कर सकते हैं. यह जैम स्वाद में लाजवाब और पूरी तरह सुरक्षित है.

Advertisement
बच्चों को हेल्दी चीजें देनी चाहिए.  (PHOTO:ITG/AI ) बच्चों को हेल्दी चीजें देनी चाहिए. (PHOTO:ITG/AI )

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:52 PM IST

How to Make Fruit Jam: अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आप उनके लिए बाजार से खरीदकर महंगा मिक्स फ्रूट जैम लेकर आते होंगे. लेकिन बाजार वाली चीजों में आजकल मिलावट की खबरें अक्सर ही सामने आती रहती हैं. खासतौर पर जब बात बच्चों की हो तो उनको कुछ भी नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि बच्चों की बॉडी पर जल्दी असर होता है. इसलिए जितना हो सके, बच्चों को पैकेट वाली चीजें और बाजार में मिलने वाले फूड प्रोडक्ट नहीं खिलाने चाहिए, क्योंकि यह उनकी हेल्थ के लिए बिल्कुल ठीक नहीं होते हैं. 

Advertisement

जितना हो सके छोटे बच्चों को घर पर बनी ही चीजें खिलाएं, अगर आपका बच्चा ब्रेड पर लगाकर जैम खाना पसंद करता है तो आप आसानी से उसके लिए घर पर ही मिक्स फ्रूट जैम तैयार कर सकते हैं, जिसमें एक्स्ट्रा शुगर और प्रिजर्वेटिव्स भी नहीं होते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर आप कैसे मिक्स फ्रूट जैम तैयार कर सकते हैं.

घर पर ऐसे बनाएं मिक्स फ्रूट जैम

घर पर मिक्स फ्रूट जैम बनाने की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आप सभी अपने मनपसंद फल डाल सकते हैं और चाहें तो सीजन के हिसाब से भी फ्रूट्स डालकर इस जैम को तैयार कर सकते है.

मिक्स फ्रूट जैम बनान के लिए घर में मौजूद संतरा, अंगूर, स्ट्रॉबेरी, अनार, चुकंदर, ब्लूबेरी लेनी है. जैम बनाने के लिए आपको फ्रेश लेने की भी जरूरत नहीं है, घर में पड़े हुए फल भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं. 

Advertisement

स्टेप बॉय स्टेप ऐसे बनाएं मिक्स फ्रू़ट जैम

  1. एक पैन को गैस पर गर्म कीजिए और जब वो गर्म हो जाए तो उसमें सारे फल डालें. 
  2. फलों के बाद आप उसमें एक कटोरी चीनी डालकर उसे थोड़ी देर के लिए पकाएं. 
  3. जब चीनी घुल जाए और फल सॉफ्ट हो जाए तो उनको अलग निकाल लें.
  4. ठंडा होने के बाद फलों को मिक्सर जार में डालकर प्योरी जैसा बना लें. 
  5. इस प्योरी को आप एक पैन में डालकर गैस पर पकने के लिए रख दीजिए
  6. अब इसे चलाते हुए पकाएं और इसमें नींबू का रस भी मिला दीजिए.
  7. जब प्योरी थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो इसको निकालकर एक कांच के जार में भर दीजिए.
  8. अब इस जार को आप कुछ समय के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं, जिससे वो जैम की तरह गाढ़ा हो जाए. 

महीनेभर तक नहीं होगा खराब 

आप इस होममेड मिक्स फ्रूट जैम को 3 से 4 हफ्ते के लिए रेफ्रिजरेटर के अंदर स्टोर करके आराम से रख सकते हैं. इस तरह आप अपने बच्चों के लिए घर पर ही मिनटों में जैम महीनेभर के लिए बनाकर रख सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement