How to make mango pickle: दाल-चावल खाकर हो गए बोर? लंच में बनाएं आम की कैरी का चटपटा अचार, फटाफट बनकर होगा तैयार

How to make mango pickle: अगर आपको आम का अचार खाना पसंद है तो इसके लिए आपको महीने भर का इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी. यहां हम आपको झटपट बनने वाले अचार की रेसिपी बता रहे हैं जो केवल 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है.

Advertisement
आम का लच्छेदार अचार (Photo: ITG) आम का लच्छेदार अचार (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

भारतीय खाने में अगर अचार न हो तो थाली कुछ अधूरी सी लगती है. खासकर गर्मियों में जब कच्ची कैरी का सीजन होता है तो इसकी खटास हर किसी को अपनी ओर खींचती है. अक्सर अचार बनाने की प्रक्रिया लंबी और थकाऊ होती है जिसमें आम को सुखाना और हफ्तों धूप दिखाना पड़ता है. लेकिन आज हम आपके लिए लाए हैं इंस्टेंट कैरी अचार की रेसिपी. यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम मेहनत में रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद चाहते हैं. यह अचार न केवल आपके पाचन को बेहतर करता है बल्कि बोरिंग दाल-चावल को भी एक शाही भोजन में बदल देता है.

Advertisement

झटपट आम की कैरी का अचार 
कच्ची कैरी (आम के महीन टुकड़े या फिर आम को लच्छेदार तरह से काट लें): 2 कप

सरसों का तेल: 4 बड़े चम्मच

राई (पीली या काली): 2 चम्मच (दरदरी पिसी हुई)

मेथी दाना: 1 चम्मच

सौंफ: 1 चम्मच (दरदरी पिसी हुई)

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 2 चम्मच (रंग और तीखेपन के लिए)

हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच

हींग: एक चुटकी

नमक: स्वादानुसार

कलौंजी: 1/2 चम्मच

बनाने का तरीका

सबसे पहले कच्ची कैरी को धोकर अच्छे से सुखा लें. नमी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए. इसे लच्छों में काट लें.

एक बड़े बाउल में कटी हुई कैरी के लच्छे लें और उसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, राई, सौंफ और कलौंजी मिलाएं.

एक छोटी कड़ाही में सरसों का तेल धुआं उठने तक गर्म करें. फिर गैस बंद कर दें और तेल को थोड़ा ठंडा होने दें.

Advertisement

गुनगुने तेल में हींग और मेथी दाना डालें. अब इस मसालेदार तेल को कैरी के मिश्रण पर डालें और अच्छी तरह मिलाएं.

आपका इंस्टेंट आम का अचार तैयार है. इसे तुरंत खाया जा सकता है लेकिन 2-3 घंटे बाद मसालों का स्वाद और भी निखर कर आता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement