How to get glowing skin: ग्लोइंग और बेदाग स्किन पाने के लिए अक्सर लोग महंगे फेशियल और स्किन केयर ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं. लेकिन कई बार ये महंगे प्रोडक्ट्स त्वचा को फायदा पहुंचाने के बजाय केमिकल के कारण नुकसान पहुंचा देते हैं. अगर आप भी पार्लर जैसी चमक बिना किसी साइड इफेक्ट और कम खर्च में पाना चाहते हैं तो ओट्स और शहद का यह घरेलू नुस्खा आपके लिए ही है. ओट्स और शहद का यह लाजवाब कॉम्बिनेशन त्वचा की अशुद्धियों को बाहर निकालता है और चेहरे पर ऐसा नेचुरल ग्लो लाता है कि हर कोई आपकी चमकती त्वचा का राज पूछने लगेगा.
ओट्स और शहद फेस मास्क के फायदे
डेड स्किन हटाए : ओट्स एक बेहतरीन नेचुरल एक्सफोलिएटर है जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को धीरे-धीरे साफ करता है.
डीप मॉइश्चराइजेशन: शहद एक नेचुरल हमेक्टेंट है जो हवा से नमी को सोखकर त्वचा के अंदर लॉक करता है, जिससे चेहरा सॉफ्ट और प्लंपी रहता है.
एक्ने और दाग-धब्बों से राहत: शहद में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और ओट्स त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है.
एंटी-एजिंग और ग्लो: यह मास्क त्वचा के कोलाजन को बूस्ट करता है, जिससे बारीक रेखाएं कम होती हैं और चेहरे पर शीशे जैसी चमक आती है.
फेस मास्क बनाने की विधि
सामग्री: 2 चम्मच ओट्स का पाउडर (ओट्स को मिक्सी में पीस लें), 1 से 2 चम्मच शुद्ध शहद, और आवश्यकतानुसार 1 चम्मच कच्चा दूध या गुलाब जल.
बनाने का तरीका: एक साफ कटोरी में 2 चम्मच ओट्स पाउडर लें. अब इसमें 1-2 चम्मच शहद मिलाएं. अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लगे, तो इसमें थोड़ा सा कच्चा दूध या गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. इस स्मूद पेस्ट को 2 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि ओट्स हल्के फूल जाएं और सॉफ्ट हो जाएं.
लगाने का सही तरीका
सबसे पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेसवॉश या सादे पानी से धोकर अच्छी तरह साफ कर लें और सुखा लें.
अब तैयार ओट्स और शहद के मास्क को अपनी उंगलियों की मदद से चेहरे और गर्दन पर एक समान (Even) परत में लगाएं. ध्यान रहे, इसे आंखों के नाजुक हिस्से से दूर रखें.
मास्क लगाने के बाद 15 से 20 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें ताकि त्वचा को इसके सभी पोषक तत्व मिल सकें.
जब मास्क हल्का सूख जाए, तो हाथों में थोड़ा सा पानी या गुलाब जल लेकर चेहरे की सर्कुलर मोशन (गोलाकार) में 2 मिनट तक हल्की मसाज करें. इससे स्क्रबिंग भी हो जाएगी.
इसके बाद चेहरे को गुनगुने या सादे पानी से धो लें. चेहरा सुखाने के बाद अपना पसंदीदा मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें. बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल करें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क