How To Dye Hairs Without Color: 20-30 की उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? केमिकल वाली डाई छोड़ चुकंदर से बनाएं नेचुरल हेयर कलर; एक-एक सफेद बाल होगा गायब

How To Dye Hairs Without Color: कम उम्र में सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं? अगर हां, तो महंगे और केमिकल वाले कलर्स के बजाय चुकंदर, नारियल तेल और एलोवेरा जेल से घर पर 100% नेचुरल हेयर डाई बनाएं. ये बालों को पार्लर जैसा कलर देने के साथ ही सिल्की और शाइनी भी बनाती है.

Advertisement
बालों को चुकंदर से बनी डाई से रंगने से बालों को बरगंडी रंग मिलता है. (Photo: ITG) बालों को चुकंदर से बनी डाई से रंगने से बालों को बरगंडी रंग मिलता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:02 PM IST

How To Dye Hairs Without Color: आजकल कम उम्र में ही बाल सफेद होना एक आम परेशानी बन गई है. 20 साल के बच्चे हों या पिर 30 साल के जवान सभी के बाल सफेद हो जाते हैं, जो उनके कॉन्फिडेंस को कम करने का काम करता है. ऐसे में सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग तुरंत पार्लर जाते हैं और केमिकल वाले हेयर डाई से बाल रंगवा लेते हैं. ऐसा करने से उन्हें सफेद बालों से तुरंत छुटकारा तो मिल जाता है, लेकिन बार-बार केमिकल वाली डाई लगाने से बाल कमजोर, रूखे और बेजान हो जाते हैं. ऐसे में लोग ऐसी चीजों की तलाश में रहते हैं, जिनकी मदद से उनका बाल जड़ से काले भी हो जाएं और उनकी क्वालिटी भी खराब न हो.

अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो बिना नुकसान के बालों को रंगना चाहते हैं, तो चुकंदर से बनी ये नेचुरल हेयर डाई आपके बहुत काम आ सकती है. ये बालों को हल्का बरगंडी टच देने के साथ-साथ उन्हें चमकदार और मुलायम भी बनाती है.

बालों के लिए क्यों फायदेमंद है चुकंदर?
चुकंदर में नेचुरल रंग होता है जो बालों को खूबसूरत रंग देने में मदद करता है. इसके अलावा इसमें आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण देकर उन्हें हेल्दी बनाने में मदद करते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें किसी तरह का हानिकारक केमिकल नहीं होता.

घर पर ऐसे बनाएं चुकंदर हेयर डाई
चुकंदर से नेचुरल हेयर डाई को बनाना बहुत आसान है. इसके लिए आपको चाहिए: 

Advertisement
  • 1 बड़ा चुकंदर
  • 2 चम्मच नारियल तेल
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल

इसे बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसका रस निकाल लें. अब इसमें नारियल तेल और एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें. आपकी नेचुरल हेयर डाई तैयार है.

बालों में लगाने का सही तरीका
इसे बालों में लगाने के लिए सबसे पहले बालों को अच्छे से सुलझा लें. अब ब्रश या हाथों की मदद से इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाएं. करीब 1 से 2 घंटे तक इसे बालों में लगा रहने दें. इसके बाद सादे पानी या माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें.

चुकंदर का ये मिश्रण बालों को हल्का रेडिश या बरगंडी टोन देता है. अगर आप गहरा रंग चाहते हैं, तो इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं. धीरे-धीरे बालों में नेचुरल शाइन और सॉफ्टनेस भी नजर आने लगेगी.

इन बातों का रखें ध्यान

  • जरूरी नहीं है कि हर नेचुरल चीज सबको सूट करे. ऐसे में किसी भी नई चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.
  • बहुत ज्यादा देर तक मिश्रण को बालों में लगा न छोड़ें.
  • अच्छे रिजल्ट के लिए आपको इसे लगातार इस्तेमाल करना होगा.
  • केमिकल वाले रंगों के साथ इसे तुरंत इस्तेमाल न करें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »