How To Clean Window Mesh: खिड़की की जाली पर जम गई है धूल? बिना उतारे 5 मिनट में करें साफ, दिखेगी नई जैसी चमकदार

How To Clean Window Mesh: खिड़की की गंदी और धूलभरी जाली से परेशान हैं? अगर हां, तो आज हम आपको बिना जाली निकाले ही उसे साफ करने का आसान तरीका बताने वाले हैं.

Advertisement
जाली की धूल को साफ करने के लिए गुनगुने पानी और डिश सोप की जरूरत पड़ेगी.  (Photo: ITG) जाली की धूल को साफ करने के लिए गुनगुने पानी और डिश सोप की जरूरत पड़ेगी. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST

How To Clean Window Mesh: घरों में अक्सर देखने को मिलता है कि वेंटिलेशन बनाए रखने के लिए खिड़कियों पर जालियां लगाई जाती हैं. ये जालियां घर में ताजी हवा आने देती हैं और बाहर की धूल-मिट्टी और कीड़े-मकोड़ों को अंदर आने से रोकती हैं. लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है खिड़की में लगी जाली में धूल की मोटी परत जम जाती है और वो काली पड़ने लगती है. इससे न सिर्फ खिड़कियां गंदी और बदरंग दिखने लगती हैं, बल्कि कमरे में आने वाली हवा का फ्लो भी ब्लॉक हो सकता है. कई लोग जाली साफ करने के नाम पर उसे निकालने और धोने के झंझट से बचते हैं, इसलिए सफाई टालते रहते हैं.

Advertisement

अगर आपके घर की जाली भी गंदी और धूलभरी हो रही हो और आप उसे साफ करना आपको लिए सिरदर्द बना रहा हो तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको जाली साफ करने का वो तरीका बताने वाले हैं, जिसमें आपको उसे फ्रेम से निकालने की जरूरत नहीं होती. कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप घर के अंदर से ही उसकी सफाई कर सकते हैं.

कितनी बार करनी चाहिए जाली की सफाई?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, खिड़की की जालियों की साल में कम से कम दो बार अच्छी तरह सफाई करनी चाहिए. वहीं, जब धूलभरी आंधी का मौसम चल रहा हो तो उसमें हर कुछ हफ्तों में हल्की सफाई करना फायदेमंद रहता है. इससे धूल जमा नहीं होती और घर में ताजी हवा आती रहती है.

बिना निकाले जाली साफ करने के लिए क्या-क्या चाहिए?

Advertisement
  • वैक्यूम क्लीनर (ब्रश अटैचमेंट के साथ)
  • मुलायम ब्रश
  • माइक्रोफाइबर कपड़ा
  • हल्का लिक्विड डिश सोप
  • गुनगुना पानी
  • स्प्रे बोतल
  • सूखा तौलिया
  • लिंट रोलर (वैकल्पिक)

घर के अंदर से ऐसे करें खिड़की की जाली साफ

1. सबसे पहले नीचे तौलिया बिछाएं: जाली साफ करने के लिए सबसे पहले खिड़की के नीचे एक तौलिया रख दें ताकि जब आप सफाई करें तो उस दौरान पानी या नमी इधर-उधर न फैले.

2. सूखी धूल हटाएं: इसके बाद वैक्यूम क्लीनर या मुलायम ब्रश की मदद से जाली पर जमी धूल साफ करें. धूल हमेशा ऊपर से नीचे की ओर साफ करें ताकि वो वापस जाली पर न चिपके.

3. साबुन वाले पानी से पोंछें: इसके बाद एक बर्तन में गुनगुना पानी और थोड़ा सा डिश सोप मिलाएं. माइक्रोफाइबर कपड़े को इस घोल में भिगोकर निचोड़ लें और जाली को धीरे-धीरे पोंछें. लेकिन ज्यादा जोर से न रगड़ें. ज्यादा जोर से रगड़ने पर जाली खराब हो सकती है.

4. साबुन को अच्छे से हटाएं: सफाई के बाद साफ और हल्के गीले कपड़े से जाली को दोबारा पोंछ लें, ताकि साबुन का कोई निशान न रह जाए. इसके बाद उसे सूखने दें.

जाली साफ करते समय इन गलतियों से बचें

1. जाली साफ करने के लिए कभी भी तेज प्रेशर वाले पानी का इस्तेमाल न करें. तेज पानी का दबाव जाली को ढीला या खराब कर सकता है.

Advertisement

2. अगर पहले धूल नहीं हटाई तो सफाई के दौरान वही धूल जाली को घिस सकती है.

3. जाली साफ करने के लिए कभी भी ब्लीच का इस्तेमाल न करें. ब्लीच एल्युमिनियम फ्रेम को नुकसान पहुंचा सकती है और उसकी मजबूती कम कर सकती है.

3. धूप में साबुन वाला पानी जल्दी सूख जाता है, जिससे जाली पर दाग या निशान पड़ सकते हैं.

4. अगर जाली काफी पुरानी हो गई है, तो उसे साफ करते वक्त सावधानी रखें. पुरानी जालियां बहुत नाजुक होती हैं. इन पर ज्यादा दबाव डालने से उनमें छेद या ढीलापन आ सकता है.

कब जरूरी है जाली निकालकर धोना?
अगर जाली पर चिकनाई, जिद्दी दाग, कीचड़ या मोटी गंदगी जम गई है और हवा का फ्लो भी बहुत कम हो गया है, तो केवल पोंछना काफी नहीं होगा. ऐसे में जाली को निकालकर अच्छी तरह धोना ही बढ़िया रहता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »