UP Style Chach Vada Recipe: गर्मी में दही वड़ा जाएंगे भूल, जब ट्राई करेंगे यूपी का ठंडा-ठंडा छाछ वड़ा, जानें कैसे बनाते हैं

गर्मी और उमस के मौसम में पेट को ठंडक पहुंचाने के लिए यूपी का फेमस छाछ वड़ा से बेहतर कुछ नहीं है. मसालेदार, ठंडी छाछ में डूबे मुलायम उड़द दाल के वड़े स्वाद और सेहत का लाजवाब कॉम्बिनेशन हैं. इस आसान देसी रेसिपी से आप इसे घर पर झटपट तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
छाछ पीना गर्मी में सही रहता है.   (PHOTO:AI छाछ पीना गर्मी में सही रहता है. (PHOTO:AI

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:32 PM IST

UP Style Chach Vada Recipe: गर्मी के मौसम में दही खाना सेहत के लिए सबसे अच्छा होता है और दही से बनी चीजें खाना भी मजेदार लगता है. शादी हो या पार्टी में दही वड़े जरूर बनते हैं और लोग बड़े चाव से खाते भी हैं. दही वड़े खाने का अपना ही अलग मजा होता है, लेकिन उत्तर प्रदेश में गर्मी और उमस भरे मौसम में छाछ वड़ा बनाया जाता है, जिसे एक बार खाने के बाद आप दही वड़ा भूल जाएंगे.

Advertisement

गर्मी में अगर आप कुछ नया और मजेदार खाना चाहते हैं तो आप गर्मी में छाछ वड़ा ट्राई कर सकते हैं. यूपी के देसी स्टाइल में बनने वाली ठंडी-ठंडी छाछ वड़ा गर्मी के दिनों में किसी खजाने से कम नहीं लगती है. मुलायम उड़द दाल के वड़े जब मसालेदार छाछ में डूबकर तैयार होते हैं, तो हर निवाला स्वाद के साथ ठंडक का एहसास भी देता है.

आइए आपको छाछ वड़ा बनाने का आसान तरीका बताते हैं, जिसे फॉलो करके आप भी घर पर कम समय में बना सकते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती और घर में मौजूद सामान से ही यह लाजवाब डिश तैयार हो जाती है.

वड़ा बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप उड़द दाल (5-6 घंटे भिगोई हुई)
  • 1 हरी मिर्च
  • 4-5 लहसुन की कलियां
  • 1 इंच अदरक
  • नमक स्वादानुसार
  • एक चुटकी हींग
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • तलने के लिए तेल
  • छाछ के लिए सामग्री
  • 2 कप गाढ़ा दही
  • 2 कप ठंडा पानी
  • नमक स्वादानुसार
  • ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच काला नमक
  • ¼ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • बारीक कटा हरा धनिया

ऐसे बनाएं यूपी स्टाइल छाछ वड़ा

  1. सबसे पहले भीगी हुई उड़द दाल को हरी मिर्च, लहसुन और अदरक के साथ पीस लें. ध्यान रखें कि बैटर गाढ़ा और फूला हुआ होना चाहिए, इसलिए इसमें पानी न डालें.
  2. अब इसमें नमक, हींग और हल्दी डालकर दो से तीन मिनट तक अच्छी तरह फेंट लें. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें.
  3. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें छोटे-छोटे वड़े डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.
  4. तले हुए वड़ों को 10 मिनट के लिए हल्के नमक मिले गुनगुने पानी में भिगो दें. फिर हल्के हाथों से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल लें.
  5. अब एक बड़े बर्तन में दही और ठंडे पानी को अच्छी तरह फेंट लें. इसमें नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और काली मिर्च मिलाकर पतली मसाला छाछ तैयार करें.
  6. तैयार वड़ों को इस छाछ में डाल दें और करीब 30 मिनट तक भीगने दें, ताकि वड़े मसालों का स्वाद अच्छी तरह सोख लें.
  7. आखिर में ऊपर से ताजा हरा धनिया डालें और एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.

ठंडी-ठंडी यूपी स्टाइल छाछ वड़ा को आप दोपहर के खाने, शाम के नाश्ते या मेहमानों के स्वागत में परोस सकते हैं, इसे चखने के बाद हर कोई आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »