Palak Pakoda Recipe: मौसम चाहे बारिश का हो या फिर शाम की चाय का वक्त, गरमा-गरम और क्रिस्पी पकौड़े देखते ही हर किसी का मन ललचा जाता है. पकौड़े तो आपने कई तरह के खाए होंगे लेकिन जो मजा कुरकुरे पालक के पकौड़ों में है, वह शायद ही किसी और पकौड़े में होगा. पालक के पकौड़े न सिर्फ खाने में टेस्टी और क्रंची होते हैं, बल्कि यह बाकी पकौड़ों के मुकाबले एक हेल्दी ऑप्शन भी माने जाते हैं. पालक में मौजूद पोषक तत्व और बेसन का मेल इन्हें और भी हेल्दी बना देता है.
सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बेहद कम सामान में आसानी से बनाया जा सकता है. अगर आप भी घर पर कुछ टेस्टी और झटपट बनने वाला स्नैक बनाना चाहते हैं तो पालक पकौड़े जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं पालक पकौड़े कैसे बनते हैं और इन्हें बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 कप पालक (अच्छे से धोकर काट लें)
1 कप बेसन
2 टेबल स्पून चावल का आटा
1/4 टी स्पून हल्दी
1 टी स्पून अदरक और मिर्ची का पेस्ट
1/2 टी स्पून अजवाइनटी स्पून चाट मसाला
1/2 टी स्पून बेकिंग सोडा
स्वादानुसार नमक
तेल तलने के लिए
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क