Multigrain Atta Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते में पराठा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रेकफास्ट में से एक है. यह न सिर्फ आसानी से बन जाता है, बल्कि लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करता है. आपने अब तक आलू, प्याज, पनीर, सत्तू जैसे कई तरह के पराठे खाए होंगे लेकिन क्या कभी मल्टीग्रेन आटे से बना पराठा ट्राई किया है. यह पराठा खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है.
ज्वार, रागी और सोया जैसे पौष्टिक अनाजों से तैयार यह पराठा प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. सुबह नाश्ते में इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरऑल हेल्थ भी बेहतर रहती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और खाने में भी बेहद लाजवाब होता है. आइए जानते हैं कि घर पर मिनटों में हेल्दी और टेस्टी मल्टीग्रेन पराठा कैसे बनाया जा सकता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 बड़ा चम्मच ज्वार का आटा
2 बड़ा चम्मच रागी का आटा
2 बड़ा चम्मच सोया आटा
1 छोटा चम्मच मेथी दाना
1/2 छोटा चम्मचअजवाइन
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मचलाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच नमक
पकाने के लिए तेल
पानी (आटा गूंधने के लिए)
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क