Lauki Tikki Recipe: शाम के समय चाय के साथ अक्सर कुछ गरमा-गरम, कुरकुरा और टेस्टी खाने का मन करता है. ऐसे में अगर आप रोज-रोज समोसे और पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो लौकी टिक्की आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. लौकी से बनी यह टिक्की स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है. लौकी में फाइबर और पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो डाइजेशन को बेहतर बनाने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.
लौकी, आलू और मसालों के साथ तैयार की गई यह टिक्की बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम होती है. सबसे अच्छी बात यह है कि कम सामान में इसे आप बेहद आसानी से मिनटों में बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि लौकी से टेस्टी टिक्की कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 छोटी लौकी (कद्दूकस की हुई)
2 उबले हुए आलू
2 चम्मच बेसन
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
2 चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1 चम्मच धनिया पाउडर
½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
तेल आवश्यकतानुसार (टिक्की सेंकने के लिए)
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क