Shahi Rabri Falooda: घर पर आसानी से बनाएं पुरानी दिल्ली स्टाइल शाही रबड़ी फालूदा, चिलचिलाती गर्मी में देगा ठंडक

How To Make Shahi Rabri Falooda: पुरानी दिल्ली के पराठे और छोले-भटूरे तो आपने खूब खाए होंगे, लेकिन यहां का रबड़ी फालूदा भी बेमिसाल है. शेफ कुणाल कपूर ने घर पर पुरानी दिल्ली स्टाइल लच्छेदार रबड़ी फालूदा बनाने की सबसे आसान रेसिपी शेयर की है.

Advertisement
रबड़ी फालूदा में आप खूब सारे ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे स्वादिष्ट बना सकते हैं. (Photo: ITG) रबड़ी फालूदा में आप खूब सारे ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे स्वादिष्ट बना सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST

How To Make Shahi Rabri Falooda: पुरानी दिल्ली का नाम सुनते ही सबसे पहले वहां के चटपटे छोले-भटूरे और पराठे वाली गली के लजीज पराठों की खुशबू जहन में आ जाती है. लेकिन इन नमकीन जायकों के बाद अगर कोई चीज दिल्ली की तपती गर्मी में रूह को सुकून देती है, तो वो है यहां का मशहूर रबड़ी फालूदा. बड़े से गिलास में मलाईदार लच्छे और ऊपर से डाली गईं ढेर सारी शाही चीजें इसे बेहद खास बनाती हैं. 

Advertisement

लेकिन चिलचिलाती गर्मी में न केवल दिल्ली के बाहर रहने वाले हैं के लिए, बल्कि दिल्ली वालों के लिए घर से निकलकर इसे खाने जाना थोड़ा मुश्किल है. ऐसे में क्या हो अगर आप पुरानी दिल्ली का वही जादू घर पर बने फालूदा में ला सकें? जी हां, अब उस पुरानी दिल्ली वाले फालूदे का मजा लेने के लिए आपको भीड़भाड़ वाली गलियों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने इस पुरानी दिल्ली वाला रबड़ी फालूदा बनाना सिखाया है, वो भी बहुत ही आसान तरीके से. 

रबड़ी बनाने का तरीका
रबड़ी फालूदा बनाने के लिए आपको सबसे पहले रबड़ी बनानी होगी. 

इंग्रेडिएंट्स:

  • फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
  • चीनी- स्वाद अनुसार
  • इलायची पाउडर- ½ छोटा चम्मच

कैसे बनाएं:
1. रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले दूध को कड़ाही में डालकर मीडियम आंच पर उबालें. इसे समय-समय पर चलाते रहें.
2. आप देखेंगे कि धीरे-धीरे ये गाढ़ा होता जाएगा. आपको इसे तब तक पकाना है, जब तक ये 1 लीटर लगभग 250 ग्राम रह जाए.
3. बीच-बीच में किनारों की मलाई को अंदर मिलाते रहें. जब दूध गाढ़ा हो जाए, तब चीनी और इलायची डालकर थोड़ी देर और पकाएं. इसके बाद इसे ठंडा होने दें. बस आपकी रबड़ी तैयार है.

फालूदा बनाने का आसान तरीका

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स:

  • कॉर्नफ्लोर या कस्टर्ड पाउडर- 2-3 चम्मच
  • पानी- जरूरत अनुसार
  • पिसी चीनी- थोड़ी
  • गुलाब जल (ऑप्शनल)

बनाने का तरीका:
1. इसके लिए सबसे पहले कॉर्नफ्लोर, चीनी और पानी को आपस में मिलाएं. इन्हें अच्छे से मिलाने पर स्मूद घोल तैयार हो जाएगा.
2. अब इस घोल को पैन में डालकर मीडियम आंच पर लगातार चलाएं. आप देखेंगे ये घोल धीरे-धीरे ये जेली जैसा गाढ़ा हो जाएगा.
3. अब इसे फालूदा मशीन या सेव मेकर में डालें और तुरंत ठंडे बर्फ वाले पानी में प्रेस करके फालूदा निकालें.
4. फालूदा 2-3 मिनट में सेट हो जाएगा. 
(अगर कॉर्नफ्लोर नहीं है, तो कस्टर्ड पाउडर से भी बिल्कुल ऐसे ही फालूदा बना सकते हैं.)

फालूदा कैसे करें असेंबल?
 
1.
सबसे पहले गिलास के किनारों पर रोज सिरप डालें.
2. इसके बाद पहले रबड़ी डालें. फिर अच्छी तरह से कूटी हुई बर्फ डालें.
3. अब सब्जा (बेसिल) सीड्स डालें. इसके बाद फिर तैयार किया हुआ फालूदा डालें.
4. ऊपर से फिर थोड़ा रोज सिरप डालें और चेरी से गार्निश करें.

बस आपका पुरानी दिल्ली स्टाइल ठंडा-ठंडा रबड़ी फालूदा तैयार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement