Hotel Secret Gravy: क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं, तो वहां की मटर पनीर, शाही पनीर, मलाई कोफ्ता या सिंपल की दाल फ्राई का स्वाद भी घर के खाने से इतना अलग और क्रीमी क्यों होता है? आप सोचते हैं कि ये कोई जादू है, जो इसे इतना स्वादिष्ट बना देता है कि आपका बार-बार खाने का मन करता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ये कोई जादू नहीं बल्कि शेफ की सीक्रेट ग्रेवी है. ये एक ग्रेवी आपकी साधारण सी दिखने वाली सब्जी को भी किसी शाही डिस में बदल सकती है.
अक्सर आप घर पर होटल की सब्जी-दाल जैसी रंगत और खुशबू लाने की खूब कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी कुछ न कुछ अधूरा सा लगता है. लेकिन अच्छी खबर ये है कि आप 'होटल वाला स्वाद' आसानी से घर पर ला सकते हैं. इसके लिए आपको वही बेस ग्रेवी तैयार करनी होगी. ये ग्रेवी सभी सब्जियों को बिल्कुल होटल वाला स्वाद और टेक्शचर देगी. आप मिनटों में रेस्टोरेंट स्टाइल सब्जियां तैयार कर सकेंगे. चलिए जानते हैं उस सीक्रेट ग्रेवी की रेसिपी जो आपके घर को किसी शानदार रेस्टोरेंट में बदल देगी.
ग्रेवी बनाने के लिए क्या-क्या इंग्रेडिएंट्स:
होटल वाली सीक्रेट ग्रेवी बनाने के लिए आपको चाहिए:
ऐसे तैयार करें होटल स्टाइल ग्रेवी
1. होटल वाली सीक्रेट ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले सभी सब्जियां और मसाले कुकर में डाल दें. फिर इसमें पानी डालकर सब कुछ अच्छे से मिला लें. अब कुकर का ढक्कन बंद करें और 3 से 4 सीटी आने तक पकाएं, ताकि सारी चीजें अच्छी तरह गल जाएं.
2. जब ये मिश्रण अच्छे से पक जाए, तब उसमें से सभी खड़े मसाले जैसे तेज पत्ता और दालचीनी अलग निकाल लें. बाकी सारी चीजों को मिक्सी में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें. अगर गर्म होने की वजह से इसे तुरंत न पीस पाएं, तो इसमें थोड़ी बर्फ डाल सकते हैं.
3. अब एक बड़े बर्तन या कड़ाही में लगभग एक चौथाई कप तेल गर्म करें. इसमें तैयार की हुई ग्रेवी डाल दें और लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक ऊपर तेल दिखाई न देने लगे. यही स्टेप ग्रेवी को असली रेस्टोरेंट वाला स्वाद देता है.
इस ग्रेवी से आप कौन सी स्वादिष्ट सब्जियां बना सकते हैं?
अब इस तैयार ग्रेवी से आप अपनी पसंद की सब्जियां बना सकते हैं. जैसे:
अगर आप इसमें मटर, पनीर, फ्रेश क्रीम और थोड़ी कसूरी मेथी डाल दें तो स्वादिष्ट मटर पनीर तैयार हो जाएगा.
क्यों खास होती है ये रेस्टोरेंट ग्रेवी?
रेस्टोरेंट्स में ज्यादातर सब्जियों के लिए पहले से बेस ग्रेवी तैयार करके रखी जाती है. इससे खाना जल्दी भी बनता है और हर डिश का स्वाद भी रिच और क्रीमी आता है. टमाटर की इस ग्रेवी के साथ कई जगह प्याज की अलग बेस ग्रेवी भी इस्तेमाल की जाती है. अगर आप भी घर पर होटल जैसा स्वाद चाहते हैं, तो ये आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क