साड़ी में सजीं सारा तेंदुलकर, अंजलि और नई बहू सानिया... सास, बेटी और बहू में कौन पड़ा भारी

हाल ही में सास-ससुर बने सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर और नई बहू सानिया चंडोक और बेटी सारा के साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचे. इस शादी में सास, बहू और सारा तीनों ही बेहद सुंदर एथनिक लुक में नजर आए जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की जा रही है.

Advertisement
सानिया सारा और अंजलि तेंदुलकर का रॉयल लुक (Photo: ITG) सानिया सारा और अंजलि तेंदुलकर का रॉयल लुक (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST

सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की है. बेटे की शादी के बाद पहली बार पूरा परिवार एक साथ किसी इवेंट में पहुंचा. मौका था डिजाइनर एका लखानी की शादी का जहां सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा, अर्जुन और हाल ही में तेंदुलकर परिवार में बहू बनकर आईं सानिया चंडोक सभी लोगों ने शिरकत की. 

Advertisement

इस ग्रैंड वेडिंग में सबकी नजरें तेंदुलकर परिवार की तीन खास महिलाओं अंजलि तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर और नई बहू सानिया चंडोक पर टिक गईं क्योंकि इस दौरान सभी लोग एक से बढ़कर एक खूबसूरत साड़ी पहनकर पहुंची थीं. इस दौरान तेंदुलकर फैमिली की सभी लेडीज एथनिक लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. 

अंजलि तेंदुलकर का रॉयल अंदाज
सास अंजलि तेंदुलकर ने इस खास मौके पर पारंपरिक बनारसी साड़ी चुनी. डार्क शेड की इस साड़ी में अंजलि बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट नजर आ रही थीं. उन्होंने अपने लुक को मिनिमल ज्वेलरी और बिंदी के साथ कंप्लीट किया, जो उनकी सादगी में चार चांद लगा रहा था.

सारा ने पहली सिल्क साड़ी
सारा तेंदुलकर और भाभी सानिया चंडोक दोनों ने ही सिल्क साड़ियों में अपनी खूबसूरती का जादू बिखेरा. सारा ने इस शादी के लिए पेस्टल ग्रीन कलर की ब्राइट सिल्क साड़ी पहनी थी. साड़ी के बॉर्डर पर सुनहरी जरी कढ़ाई की गई थी जो पूरे आउटफिट को बेहद शानदार बना रही थीं. साड़ी का कलर और डिजाइन दोनों ही बहुत एलिगेंट थे. 

Advertisement

सारा ने अपने लुक को कुंदन जूलरी के साथ कंप्लीट किया. उन्होंने गले में हैवी कुंदन नेकलेस और बड़े-बड़े मैचिंग इयररिंग्स  पहने थे. उन्होंने हाथों में चूड़ियां भी पहनी थीं. 

सिल्क साड़ी में नई बहू लगीं बेहद खूबसूरत 

वहीं, वहीं सानिया चंडोक ने नई दुल्हन वाली चमक और क्लासिक सिल्क ड्रेप के साथ सबका ध्यान खींचा. उन्होंने भी अपनी ननद की तरह इस शादी में सिल्क साड़ी पहनी थी जो लाइट पिंक कलर की थी. इस साड़ी पर खूबसूरत गोल्डन सिल्क का वर्क था. गले में गोल्ड का पतला नेकलेस, एक हाथ में कंगन और अंगूठी पहनी सानिया के ग्रेसफुल लुक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उनका यह एथनिक अवतार बेहद सादगी भरा होने के बावजूद काफी रॉयल नजर आ रहा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement