गले में माला, आंखों पर चश्मा..अक्षरधाम मंदिर पहुंचीं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, सिंपल लुक ने जीता सबका दिल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफ़नी ट्रंप, भारत की एक प्राइवेट यात्रा के दौरान अपने पति माइकल बोलोस के साथ नई दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर गईं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और उनका एलिगेंट लुक तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
टिफनी ट्रंप भारत के दौरे पर हैं. (PHOTO:ITG/AI) टिफनी ट्रंप भारत के दौरे पर हैं. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:42 PM IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप इन दिनों भारत दौरे को लेकर चर्चा में हैं. टिफनी ट्रंप ने अपने पति माइकल बाओलोस के साथ राजधानी दिल्ली स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर पहुंची. इस दौरान दोनों ने मंदिर परिसर की सुंदर वास्तुकला, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक माहौल का अनुभव लिया. टिफनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका सिंपल और एलीगेंट लुक लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. 

Advertisement

टिफनी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अक्षरधाम मंदिर परिसर से अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अक्षरधाम मंदिर का अविश्वसनीय दौरा.' फोटो में टिफनी और उनके पति दोनों साथ में खड़े होकर पोज दे रहे हैं और इस दौरान वो बेहद खुश नजर आ रहे हैं. अक्षरधाम मंदिर की भव्यता और शांत वातावरण ने उन्हें काफी इंप्रेस किया. मंदिर के बड़े परिसर, खूबसूरत नक्काशी और भारतीय कला की झलक ने उनके दौरे को खास बना दिया.

भारतीय संस्कृति से इंप्रेस दिखीं टिफनी

भारत आने वाले विदेशी मेहमानों के बीच अक्षरधाम मंदिर हमेशा का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहा है. टिफनी और माइकल का मंदिर परिसर में पारंपरिक स्वागत भी स्वीकार किया. दोनों के गले में सफेद फूलों की माला भी फोटो में नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनके भारत प्रेम की तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement

टिफनी ट्रंप का लुक और ड्रेस ने खींचा ध्यान

इस दौरान टिफनी ट्रंप का सिंपल लेकिन बेहद एलिगेंट लुक लोगों को खूब पसंद आया. उन्होंने ब्लू और व्हाइट स्ट्राइप्ड बॉडीकॉन मिडी ड्रेस पहनी थी, जो उन्हें क्लासी और ग्रेसफुल लुक दे रही थी. खुले वेवी ब्लॉन्ड बाल, मिनिमल मेकअप और स्टाइलिश सनग्लासेस के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया. 

वहीं माइकल बाओलोस ने नेवी ब्लू पोलो टी-शर्ट और बेज ट्राउजर पहनकर मंदिर पहुंचे, अपने कैजुअल लुक में भी वो काफी डैसिंग लग रहे थे. हालांकि दोनों के गले में सफेद फूलों की माला ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए. 

अक्षरधाम मंदिर के सामने क्लिक की गई तस्वीरों में कपल बेहद खुश और रिलैक्स दिखाई दिया. फैंस उनकी तस्वीरों पर लगातार कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स ने भारतीय संस्कृति के प्रति उनके सम्मान की सराहना की. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »