Advertisement

फैशन

कोर्सेट टॉप पहन मौनी रॉय ने ढाया कहर, ब्लैक एंड व्हाइट लुक में 'नागिन' एक्ट्रेस लगीं ग्लैमरस, PHOTOS

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST
  • 1/7

टीवी सीरियल नागिन से फेम पाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय अब बॉलीवुड में भी अपने कदम रख चुकी हैं. कई फिल्मों में मौनी अपनी एक्टिव का जलवा बिखेर चुकी है. मौनी अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अपने ग्लैमरस लुक के लिए भी जानी जाती हैं. मौनी हर बार अपने लुक से यह साबित कर देती हैं कि वो फैशन डीवा है. एक बार फिर वो अपने लेटेस्ट मोनोक्रोम फोटोशूट के चलते चर्चा में आ गई हैं, जिसकी फोटोज इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं. अपनी नई फोटोज से उन्होंने यह साबित कर दिया कि रियल एलेगेंस ओवरडन स्टाइल में नहीं, बल्कि क्लासिक सिम्प्लिसिटी में छिपा होता है. जहां उनका ब्लैक एंड व्हाइट एस्थेटिक लुक एक परफेक्ट हाई-फैशन स्टेटमेंट बनकर सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेंड में बदल गया.


(Photo: Instagram@imouniroy)

  • 2/7

मौनी के स्टनिंग लुक्स फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं, ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट में भी एक्ट्रेस अपने लुक्स से तहलका मचा रही हैं. उन्होंने स्ट्रक्चर्ड कोर्सेट-स्टाइल टॉप को मिनिमल एक्सेसरीज के साथ पेयर किया, जिससे उनका सिल्हूट बेहद शार्प और पावरफुल लग रहा है. जबकि सॉफ्ट वेवी हेयर ने पूरे लुक में एफर्टलेस ग्लैम और एडिटोरियल वाइब एड कर दी है, जो मौनी के लुक्स पर खूब जंच भी रहा है. 

(Photo: Instagram@imouniroy)
 

  • 3/7

न्यू-एज स्टाइलिंग में ‘लेस इज मोर’ का कॉन्सेप्ट काफी इम्पैक्टफुल हो रहा है और मौनी का मोनोक्रोम फैशन लुक उसको प्रूव कर रहा है. क्योंकि बिना हैवी ज्वेलरी और बोल्ड कलर्स के भी उन्होंने अपनी एक्सप्रेसिव आइज और डिफाइंड फीचर्स से स्ट्रॉन्ग विजुअल नैरेटिव क्रिएट किया. मौनी बैठकर अलग-अलग तरीके के पोज दे रही हैं, जिसमेंं उनकी बोल्डनेस अलग लेवल लग रही है. 

(Photo: Instagram@imouniroy)
 

Advertisement
  • 4/7

जींस के साथ कॉर्सेट टॉप पहनकर मौनी काफी स्टाइलिश लग रही हैं और सामने आई फोटोज में वो काउच पर बैठी हुई हैं. काउच पर कभी लेटेकर तो कभी बैठकर पोज दे रही हैं. मौनी के लंबे खुले बाल उनके पूरे लुक पर चार चांद लगा रहे हैं और वो  बेहद प्यारी भी लग रही हैं. 

(Photo: Instagram@imouniroy)
 

  • 5/7

मौनी रॉय ने जो कॉर्सेट टॉप पहना हुआ है, उसका नेक काफी डीप है जो उनके इस मोनोक्रोम लुक को ग्लैरमस टच दे रहा है. इस एक्ट्रेस ने अपने पैरों में कुछ नहीं पहना हुआ है वो नंगे पैर ही काउच पर किलर पोज दे रही हैं. 


(Photo: Instagram@imouniroy)
 

  • 6/7

मौनी रॉय का हर लुक ही लोगों का दिल जीत लेता है, चाहे फिर वो रेड कार्पेट हो, फैशन वीक अपीयरेंस हो या यह आर्ट-ड्रिवन फोटोशूट हो. उनका हर लुक एक क्यूरेटेड विजुअल स्टोरी जैसा लगता है, जिसमें मॉडर्न सिल्हूट, टेलर्ड फिट, न्यूट्रल टोन और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप का परफेक्ट बैलेंस देखने को मिलता है. 


(Photo: Instagram@imouniroy)
 

Advertisement
  • 7/7

इस ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट में सिनेमैटिक लाइटिंग और शैडो प्ले ने उनके फेस स्ट्रक्चर को खास उभारा है, जिससे पूरा फ्रेम एक हाई-एंड फैशन मैगजीन कवर जैसा फील दे रहा है. मौनी जिस तरह कॉन्फिडेंस के साथ पोज दे रही हैं, उसकी वजह से उनका लुक काफी शानदार लग रहा है.


(Photo: Instagram@imouniroy)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement