फेक सर्टिफिकेट केस में बढ़ीं सांसद नवनीत राणा की मुश्किलें! कार्यवाही रोकने की मांग का पुलिस ने किया विरोध

फेक कास्ट सर्टिफिकेट केस में सांसद नवनीत राणा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. दरअसल नवनीत और उनके पिता की ओऱ से उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग को लेकर एक याचिका दायर की गई थी, इसका मुंबई पुलिस ने विरोध किया है.

Advertisement
सांसद नवनीत राणा (फाइल फोटो- PTI) सांसद नवनीत राणा (फाइल फोटो- PTI)

विद्या

  • मुंबई,
  • 06 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:19 AM IST

मुंबई पुलिस ने अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पिता हरभजन सिंह रामसिंह कुंडेल की ओर से दायर उस आवेदन का विरोध किया है, जिसमें उन्होंने फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की है.

सांसद और उनके पिता की ओर से पेश वकील अभिषेक मिश्रा ने कोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है. इससे पहले 2021 में नवनीत राणा को बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपना प्रमाणपत्र सरेंडर करने का आदेश दिया था, क्योंकि यह निष्कर्ष निकाला गया था कि यह धोखाधड़ी से प्राप्त किया गया था. हाईकोर्ट ने कहा था कि नवनीत राणा की ओऱ से आवेदन (जाति प्रमाण पत्र के लिए) जानबूझकर एक फर्जी दावा करने के लिए किया गया था, ताकि वह अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित सीट पर सांसद पद के लिए चुनाव लड़ सकें. नवनीत राणा ने तब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसने उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी थी.

Advertisement

मजिस्ट्रेट अदालत में अभिषेक मिश्रा ने तर्क दिया कि बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर रोक के आधार पर एक ही मुद्दे पर आपराधिक कार्यवाही स्वत: ही रुक जाएगी. लिहाजा मिश्रा ने सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने तक कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की. इसका मुंबई पुलिस ने विरोध किया है. साथ ही पुलिस ने 5 जनवरी को अपना जवाब दाखिल किया.

नवनीत राणा के खिलाफ मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था. नवनीत के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), 468 (जालसाजी), 471 (धोखाधड़ी या बेईमानी से किसी भी दस्तावेज़ को वास्तविक के रूप में उपयोग करना) और 34 (सामान्य इरादा) से संबंधित है. नवनीत राणा के अलावा उनके पिता हरभजन सिंह रामसिंह कुंडेल को भी मामले में एक आरोपी के रूप में दिखाया गया है. इस मामले में चार्जशीट दायर की जा चुकी है और कोर्ट ने नवनीत राणा और उनके पिता की डिस्चार्ज याचिका को खारिज कर दिया है. हालांकि आरोप तय करने के लिए नवनीत और उनके पिता अदालत में पेश नहीं हुए, इसलिए दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी किए गए.

Advertisement

नवनीत राणा पर आरोप है कि उन्होंने अनुसूचित जाति (एससी) प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए फर्जी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट बनवाया था. क्योंकि अमरावती की सीट अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है.

विशेष मजिस्ट्रेट पीआई मोकाशी ने देखा कि दोनों आरोपी गुरुवार को कार्यवाही के दौरान अनुपस्थित थे. लिहाजा कोर्ट ने नवनीत राणा के पिता हरभजन के खिलाफ गैर जमानती वारंट की तामील का इंतजार करने का भी फैसला किया. मामले की सुनवाई 20 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है. क्योंकि इस केस की सुप्रीम कोर्ट में 17 जनवरी को सुनवाई होनी है.

ये भी देखें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »