हावेरी में दर्दनाक हादसा! कार सवार कपल की मौत... 15 दिन पहले हुई थी शादी

कर्नाटक के हावेरी में एक सड़क हादसा हो गया. जिसमें कार सवार कपल की मौत हो गई. जबकि कार में सवार अन्य दो लोग घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
सड़क हादसे में नवविवाहित जोड़े की मौत. (Photo: Representational ) सड़क हादसे में नवविवाहित जोड़े की मौत. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • हावेरी,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

कर्नाटक के हावेरी में नेशनल हाईवे-48 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक कार खड़ी लॉरी (ट्रक) से टकरा गई. जिससे एक नवविवाहित जोड़े की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान हावेरी शहर के रहने वाले कार्तिक (34) नाम के फूलवाले और उनकी पत्नी ऐश्वर्या (30) के रूप में हुई है. इस जोड़े की शादी को सिर्फ़ 15 दिन ही हुए थे. पुलिस ने कहा कि यह हादसा रविवार सुबह हुआ, जब शिगगांव तालुक के कडाहल्ली गांव के पास NH-48 पर उनकी कार एक खड़ी लॉरी से टकरा गई. कपल और कार में सवार अन्य लोग एक मंदिर से दर्शन वापस लौट रहे थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: एक्सीडेंट के बाद नहीं दिए इलाज के पैसे, आंख में गोली मारकर ले ली जान

स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया दोनों का शव

पुलिस ने बताया कि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए हुबली के KIMS हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां दोनों का इलाज जारी है. हादसे के बाद कार में आग भी लग गई थी. जिसके बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के लोगों और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और टूटी-फूटी गाड़ी से शवों को बाहर निकाला.

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. जिससे कार में सवार सभी लोग अंदर फंस गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी तरह सभी को बाहर निकाल गया. लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो गई. वहीं कार में सवार अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »