Toys Business: 10-10 रुपये में खिलौने...  दुकानदार ने बताया- हर एक पर इतना मुनाफा?

दिल्ली का सदर बाजार देश की सबसे बड़ी होलसेल मार्केट में से एक है, जहां छोटे खिलौनों की कीमत 10 रुपये से शुरू होती है. यहां प्लास्टिक टॉय, गुड़िया, रिमोट कार, सॉफ्ट टॉय, एजुकेशनल गेम्स और पार्टी आइटम सहित हजारों तरह का सामान मिलता है. अगर आप सही दुकानों से खरीदारी करें और मोल भाव करें, तो कम बजट में भी काफी सामान खरीदा जा सकता है.

Advertisement
दिल्ली के सदर बाजार को खिलौनों की सबसे बड़ी होलसेल मार्केट में से एक माना जाता है. ( Photo: ITG) दिल्ली के सदर बाजार को खिलौनों की सबसे बड़ी होलसेल मार्केट में से एक माना जाता है. ( Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

दिल्ली अपने बड़े-बड़े बाजारों के लिए पूरे देश में मशहूर है. यहां कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम डेकोर तक हर चीज कम कीमत में मिल जाती है. लेकिन अगर आप बच्चों के लिए सस्ते खिलौने खरीदना चाहते हैं, तो दिल्ली में एक ऐसी मार्केट भी है जहां कई खिलौने सिर्फ 10 रुपये से शुरू हो जाते हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर अक्सर लोग कहते हैं कि यहां 2000 रुपये लेकर जाओ तो खिलौनों से पूरा कमरा भर जाएगा.

Advertisement

हालांकि, यह बात पूरी तरह सच नहीं है कि हर खिलौना सिर्फ 10 रुपये का होता है. दरअसल, इस मार्केट में अलग-अलग रेंज के खिलौने मिलते हैं. छोटे प्लास्टिक के खिलौने, बॉल, कार, गुड़िया के छोटे सेट और बच्चों के खेलने की कई चीजें 20 से 50 रुपये के बीच मिल जाती हैं. वहीं बड़े खिलौने, रिमोट कंट्रोल कार, एजुकेशनल गेम्स और बैटरी वाले टॉयज की कीमत इससे ज्यादा होती है.

कौन-सी है यह मार्केट?
दिल्ली के सदर बाजार को खिलौनों की सबसे बड़ी होलसेल मार्केट में से एक माना जाता है. यहां बड़ी संख्या में दुकानदार खिलौने बेचते हैं. देशभर के छोटे व्यापारी भी यहीं से सामान खरीदकर अपने शहरों में ले जाते हैं. अगर आप एक साथ ज्यादा सामान खरीदते हैं, तो दुकानदार और भी कम रेट में सामान दे देते हैं. यही कारण है कि यहां की कीमत रिटेल दुकानों की तुलना में काफी कम होती हैं.

Advertisement

दुकानदार सुजैन अहमद ने बताया कि दशहरा, दिवाली और ईद जैसे त्योहारों के समय जगह-जगह मेले लगते हैं. इन दिनों खिलौनों की मांग काफी बढ़ जाती है, इसलिए दुकानदारों को पहले से बड़ी मात्रा में खिलौने मंगवाने पड़ते हैं. उन्होंने बताया कि भारत में खिलौने बनाने की कई फैक्ट्रियां हैं. सबसे ज्यादा फैक्ट्रियां दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और गुजरात के राजकोट में हैं. वहीं दिल्ली का झंडेवालान और सदर बाजार खिलौनों के बड़े थोक बाजार माने जाते हैं. इसके अलावा चेन्नई, मुंबई और राजकोट से भी बड़ी संख्या में खिलौने मंगवाए जाते हैं.

सुजैन अहमद ने बताया कि थोक बाजार से खिलौने खरीदने पर कीमत काफी कम पड़ती है. उदाहरण के लिए जो बच्चों का किचन सेट बाजार में 80 से 100 रुपये में बिकता है, वह होलसेल में सिर्फ 20 से 25 रुपये में मिल जाता है. इसी तरह बाजार में 30 से 50 रुपये की मिलने वाली गुड़िया होल सेल में 12 से 15 रुपये में मिल जाती है. वहीं 10 से 20 रुपये में बिकने वाली बच्चों की गेंद थोक बाजार में सिर्फ 4 से 5 रुपये की पड़ती है. यही वजह है कि दुकानदार थोक बाजार से सामान खरीदकर अच्छा मुनाफा कमा लेते हैं.

यहां क्या-क्या मिलता है?
सदर बाजार में आपको बच्चों के लिए लगभग हर तरह का खिलौना मिल जाएगा. जैसे- प्लास्टिक की कार और बाइक, छोटी-बड़ी गुड़िया, टेडी बियर, पजल और एजुकेशनल गेम्स, बिल्डिंग ब्लॉक सेट,क्रिकेट बैट और बॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल और अन्य स्पोर्ट्स टॉय, रिमोट कंट्रोल कार, बैटरी से चलने वाले खिलौने, म्यूजिकल टॉय, सॉफ्ट टॉय, बेबी रैटल और कई तरह के खिलौने, वाटर गन और सीजनल खिलौने, स्कूल प्राइज और रिटर्न गिफ्ट आइटम मिलते हैं. इसके अलावा यहां पार्टी डेकोरेशन, गिफ्ट आइटम, स्टेशनरी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, किचन का सामान, प्लास्टिक प्रोडक्ट्स, होम डेकोर और त्योहारों से जुड़ा सामान भी बड़ी मात्रा में मिलता है.

Advertisement

क्या सच में 10 रुपये में खिलौने मिलते हैं?
हां, लेकिन यह हर खिलौने पर लागू नहीं होता. छोटे खिलौनों की शुरुआती कीमत 10 रुपये से हो सकती है, खासकर अगर आप थोक में खरीदारी कर रहे हैं. वहीं एक-दो पीस खरीदने पर कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है. बड़े और ब्रांडेड खिलौनों की कीमत 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये या उससे अधिक भी हो सकती है.

2000 रुपये में कितना सामान आ सकता है?
अगर आपका बजट 2000 रुपये है और आप छोटे-छोटे खिलौने खरीदते हैं, तो काफी बड़ी संख्या में खिलौने खरीदे जा सकते हैं.उदाहरण के लिए, यदि किसी खिलौने की कीमत 20 रुपये है, तो 2000 रुपये में करीब 100 खिलौने आ जाएंगे. हालांकि, अगर आप बड़े या बैटरी वाले खिलौने खरीदेंगे तो संख्या कम हो जाएगी. 

खरीदारी करते समय रखें ये बातें
कई दुकानों पर मोलभाव करने की गुंजाइश रहती है. ज्यादा मात्रा में खरीदने पर बेहतर डिस्काउंट मिल सकता है, इसके साथ ही खरीदने से पहले खिलौने की क्वालिटी जरूर चेक कर लें. बैटरी वाले खिलौनों को दुकान पर ही चलाकर देख लें. दिल्ली का सदर बाजार उन लोगों के लिए बेहतरीन जगह है जो कम बजट में ज्यादा खरीदारी करना चाहते हैं. यहां छोटे खिलौने 20 रुपये से शुरू हो सकते हैं, लेकिन सभी खिलौनों की कीमत इतनी नहीं होती. यदि समझदारी से खरीदारी की जाए और दुकानों की तुलना की जाए, तो कम बजट में बच्चों के लिए ढेर सारे अच्छे खिलौने खरीदे जा सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »