मोदी के मंत्री गिरिराज सिंह ने दारुल उलूम को बताया आतंक की गंगोत्री

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि वह गजवा-ए-हिंद के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. गजवा-ए-हिंद को भारत में लाकर मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं.

Advertisement
अमित शाह के साथ गिरिराज सिंह (फाइल फोटो-PTI) अमित शाह के साथ गिरिराज सिंह (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • देवबंद,
  • 12 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 10:58 AM IST

  • हार के बाद भी BJP नेताओं का जुबानी वार जारी
  • गिरिराज को दिखी मुस्लिम राष्ट्र की साजिश

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेताओं का जुबानी वार कम नहीं हुआ है. मंगलवार को देवबंद पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दारुल उलूम को आतंक की गंगोत्री कहा. इसके साथ ही मुस्लिम राष्ट्र बनाने की साजिश का इशारा किया. हालांकि, दिल्ली हार को गिरिराज ने चूक बताया.

Advertisement

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि वह गजवा-ए-हिंद के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. गजवा-ए-हिंद को भारत में लाकर मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं. हम उनका यह मकसद कामयाब नहीं होने देंगे. दिल्ली की हार पर गिरिराज ने कहा कि अगर चूक ना होती तो हम जीती बाजी हारते नहीं.

शरजील के बहाने प्रदर्शन का विरोध

देवबंद के देवीकुंड में महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर आश्रम के स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती से मिलने आए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने काहा कि यह नागरिकता कानून के विरोध में धरना नहीं कर रहे हैं. यह देश में खिलाफत आंदोलन कर रहे हैं. शाहीन बाग में शरजील इमाम जैसा पढ़ा लिखा शख्स कह रहा है कि हम भारत से असम को काट देंगे, फिर हम इनको मजबूर करेंगे और इस्लाम स्टेट बनाएंगे.

Advertisement

भारत में मुस्लिमों की स्थिति बेहतर

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की कोशिश की जा रही है. यहां गजवा-ए-हिंद को लाने की कोशिश की जा रही है. पूरी दुनिया के मुसलमानों में भारतीय मुसलमानों की स्थिति सबसे बेहतर है. फिर भी सीएए के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. यह गजवा-ए-हिंद करना चाहते हैं, जो नामुमकिन है.

शाहीन बाग को बताया था साजिश

इससे पहले शाहीन बाग पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा था कि यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है, यहां आत्मघाती हमलावरों का जत्था बनाया जा रहा है. देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »