कोलकाता की दुर्गा पूजा कमेटियों को आयकर नोटिस भेजे जाने से CBDT का इनकार

सीबीडीटी ने कहा कि ऐसा दावा करने वाली रिपोर्ट्स तथ्यात्मक तौर पर झूठी और बेबुनियाद हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कुछ हफ्ते पहले दुर्गा पूजा कमेटी फोरम को इनकम टैक्स नोटिस भेजे गए थे.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (ANI) प्रतीकात्मक तस्वीर (ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 5:56 PM IST

कोलकाता की दुर्गा पूजा कमेटी फोरम को इनकम टैक्स नोटिस भेजे जाने की खबरों का केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने मंगलवार को खंडन किया है. विभाग ने कहा है कि पूजा कमेटियों को कोई नोटिस नहीं भेजा गया है. सीबीडीटी ने कहा कि ऐसा दावा करने वाली रिपोर्ट्स तथ्यात्मक तौर पर झूठी और बेबुनियाद हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कुछ हफ्ते पहले दुर्गा पूजा कमेटी फोरम को इनकम टैक्स नोटिस भेजे गए थे.

Advertisement

उधर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की बंग जननी विंग मंगलवार को दुर्गा पूजा समितियों को भेजे गए आयकर नोटिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को ट्विटर पर कहा, "दुर्गा पूजा कराने वाली कई समितियों को आयकर विभाग ने नोटिस जारी कर टैक्स भरने की बात कही है. हमें अपने सभी राष्ट्रीय त्योहारों पर गर्व है."

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुसार, दुर्गापूजा त्योहार सभी के लिए होता है. पूजा वाले त्योहारों पर टैक्स लगाया जाए, इस पक्ष में कोई नहीं है. उन्होंने लिखा, "13 अगस्त मंगलवार को सुबोध मलिक स्क्वायर (हिंदी सिनेमा के सामने) तृणमूल कांग्रेस की बंग जननी विंग सुबह 10 से शाम 6 बजे तक धरने पर बैठेगी."

आयकर विभाग के फैसले के खिलाफ ममता बनर्जी ने कहा, "यह फैसला पूजा समितियों पर बोझ होगा. पहले गंगा सागर मेले में टैक्स लगता था, जिसे बंगाल सरकार ने वापस ले लिया. हमारी मांग है कि दुर्गा पूजा और दुर्गा पूजा समितियों पर किसी प्रकार का कोई टैक्स न लगाया जाए."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement