पंजाब नगर निकाय चुनाव LIVE: रायकोट में तनाव, कांग्रेस उम्मीदवार को AAP समर्थकों ने पीटा

पंजाब में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी है, जिसमें आठ नगर निगम, 76 नगर परिषद और 21 नगर पंचायत शामिल हैं. बैलेट पेपर से हो रहे इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा उम्मीदवार उतारे हैं. इसके साथ ही चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए 32,000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं.

Advertisement
पंजाब में भारी सुरक्षा बल तैनात है. (Photo: ITG) पंजाब में भारी सुरक्षा बल तैनात है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

पंजाब में आज स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान चल रहा है. राज्य के आठ नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों में सुबह से ही मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. 

इस चुनाव में राज्य की सत्ताधारी पार्टी 'आप' (AAP) ने सबसे ज्यादा 1,801 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. इसके बाद कांग्रेस के 1,550, बीजेपी (BJP) के 1,316, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के 1,251 और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के 96 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. 

Advertisement

इन सबके अलावा 1,528 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इन स्थानीय निकायों के लिए कुल 35,45,567 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 17,11,635 महिला वोटर शामिल हैं.

पंजाब स्थानीय चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए यहां बने रहे...

-पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग की रफ्तार लगातार तेज हो रही है. सुबह धीमी शुरुआत के बाद अब दोपहर 12 बजे तक राज्य में कुल 31.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है.

-अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने जगदेव सिंह पर हुए हमले की निंदा की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन पर बेरहमी से हुआ ये हमला भगवंत मान सरकार के राज में लॉ एंड ऑर्डर की पूरी तरह से खराब हालत को दिखाता है. वो कहते हैं, 'गैंगस्टर और पॉलिटिकल गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि सरकार ऐड और रील में बिजी है. अगर चुनाव कैंडिडेट सुरक्षित नहीं हैं, तो सोचिए पंजाब में आम लोगों की क्या हालत होगी.'

Advertisement

-कांग्रेस नेताओं ने इस हमले को लोकतंत्र पर सीधा हमला करार दिया. उन्होंने कहा कि रायकोट को पहले गुंडागर्दी और डर की राजनीति से बाहर निकालकर विकास की राह पर लाया गया था. लेकिन अब फिर से लोगों में डर का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है. पार्टी नेताओं का आरोप है कि चुनाव में हार की आशंका को देखते हुए विरोधियों को डराने और दबाव बनाने के लिए इस तरह की हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है.

-हमले में गंभीर रूप से घायल हुए जगदेव सिंह जग्गा को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि हमला चुनावी रंजिश के चलते किया गया. घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ अस्पताल और घटनास्थल के आसपास जुटनी शुरू हो गई.

-रायकोट में नगर काउंसिल चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ये हमला आम आदमी पार्टी के विधायक हाकम ठेकेदार के समर्थकों ने किया.

-ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक राज्य में कुल 13.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है. 

Advertisement

-मोगा नगर निगम के 50 वार्डों में कुल 228 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि कोट ई शेखा नगर पंचायत के 13 वार्डों में 53 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मोगा नगर निगम में 50 वार्डों में 1,30,321 मतदाता और कोट ई शेखा नगर पंचायत के 13 वार्डों में 10,452 मतदाता वोट देंगे. मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई थी, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगी.

वोटिंग के लिए पंजाब में सरकारी छुट्टी घोषित

साल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे इन निकाय चुनावों को आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल के लिए अहम माना जा रहा है. राज्य सरकार ने वोटरों की सुविधा के लिए आज यानी 26 मई को पूरे पंजाब में सरकारी छुट्टी घोषित की है. पंजाब सरकार के सभी दफ्तरों, बोर्ड, कॉर्पोरेशन और शैक्षणिक संस्थानों पर भी लागू है. 

इसके अलावा फैक्ट्रियों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी वोट डालने के लिए विशेष छूट दी गई है.

740 बूथ संवेदनशील घोषित,  32,000 पुलिस जवान तैनात

चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं. राज्य में 740 पोलिंग बूथों को संवेदनशील और 275 बूथों को 'हाइपर-सेंसिटिव' घोषित किया गया है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 35,000 चुनाव कर्मियों और 32,000 पुलिस जवानों को चुनावी ड्यूटी पर तैनात किया गया है.

Advertisement


बैलेट पेपर पर विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की खारिज

खास बात ये है कि इस चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जा रहा है. हालांकि, विपक्षी दलों ने राज्य चुनाव आयोग के इस फैसले का कड़ा विरोध किया था. ये मामला पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट भी पहुंचा था, लेकिन हाई कोर्ट ने ये कहते हुए दखल देने से इनकार कर दिया कि अब बहुत देर हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: पंजाब निकाय चुनाव में बैलेट पेपर इस्तेमाल को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, दखल देने से SC का इनकार

इसके बाद सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी बैलेट पेपर से चुनाव कराने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया था. अदालत ने कहा था कि चुनाव कल ही हैं और अब चुनावी प्रक्रिया को अस्थिर नहीं किया जा सकता.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement