पंजाब: पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी से फिरौती की मांग, जान से मारने की मिली धमकी

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को फिरौती देने की धमकी मिली है. फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है. उन्होंने इस मामले की पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज करा दी है.

Advertisement
ओपी सोनी (फाइल फोटो) ओपी सोनी (फाइल फोटो)

सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 22 जून 2022,
  • अपडेटेड 4:06 PM IST
  • पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम को धमकी
  • 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी को फिरौती के लिए धमकी मिली है. गैंगस्टरों ने ओपी सोनी से फिरौती में 20 लाख रुपये देने की मांग की है और फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है. पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी ने इसकी शिकायत कंटोनमेंट पुलिस थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है. 

Advertisement

पंजाब के सीएम मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा वीआईपी लोगों की सुरक्षा कम करने के बाद सबसे पहले पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में रिट पिटीशन दायर की थी. डिप्टी सीएम समेत 7 पूर्व विधायकों ने पिटीशन में कहा था कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सुरक्षा खतरों का बिना आकलन कराए उनकी सुरक्षा हटाई या कम की गई है. लेकिन सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सभी वीआईपी की सुरक्षा बहाल कर दी गई थी. 

मूसेवाला को भी मिली फिरौती की धमकी

इससे पहले सिद्धू मूसेवाला के पिता ने बलकौर सिंह ने भी बताया था कि उनके बेटे को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग की तरफ से धमकियां मिल रही थीं और फिरौती मांगी जा रही थी. पिता के मुताबिक, मूसावाला को कई बार फिरौती के लिए धमकी भरे फोन आए थे.
 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »