नशा छुड़वाने वाले सेंटर में हुए थे भर्ती, स्टाफ से हो गया झगड़ा तो ताला तोड़कर भाग निकले 30 लड़के

मोगा जिले के एक सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया जब उपचाराधीन कई मरीजों ने कथित तौर पर हंगामा कर सेंटर से बाहर निकलने की कोशिश की. घटना के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई. सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों के बयान और आसपास की जांच के आधार पर फरार मरीजों की तलाश तेज कर दी गई है.

Advertisement
मोगा के सरकारी केंद्र में हड़कंप (Photo: itg) मोगा के सरकारी केंद्र में हड़कंप (Photo: itg)

aajtak.in

  • मोगा ,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

पंजाब में मोगा के गांव जनेर स्थित सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से बुधवार शाम 7.30 बजे करीब 28 से 30 मरीज स्टाफ के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की करने के बाद गेट के ताला तोड़ कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है. ​​

जानकारी के अनुसार, थाना कोट इसे खां के अंतर्गत आने वाले गांव जनेर के सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में बुधवार शाम करीब 7.30 बजे अचानक माहौल गरमा गया. सेंटर में उपचाराधीन मरीजों की किसी बात को लेकर वहां तैनात स्टाफ सदस्यों के साथ तीखी बहस हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि मरीजों ने स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और उन्हें पीछे धकेलते हुए गेट के ताला तोड़ कर मुख्य गेट से बाहर भाग निकले. ​

Advertisement

सेंटर में भर्ती थे कुल 95 मरीज

बताया जा रहा है कि इस सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में कुल 95 मरीज अपना इलाज करवा रहे थे. इनमें से करीब 28 से 30 युवक मौका पाकर वहां से भागने में कामयाब रहे, जबकि बाकी मरीज केंद्र में ही मौजूद हैं. सारे घटना सेंटर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई हे .सूचना मिलते ही कोट इसे खां थाने की पुलिस और उच्चाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने फरार हुए युवकों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों और उनके घरों पर नजर रखनी शुरू कर दी है. सेंटर के आसपास लगे कैमरों को चेक किया जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि मरीज किस दिशा में भागे हैं. पुलिस ने सेंटर के कर्मचारियों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement

सिक्योरिटी गार्ड्स ने बताया कि उनके ऊपर युवकों ने हमला किया बाद में गेट तोड़ कर भागे मौके पर ही कुछ मरीजों को पकड़ लिया गया, 30 के करीब युवक भागने में कामयाब हो गया

Input: तनमय समांता

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement