कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने सवाल किया कि जब लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है तो शिक्षा मंत्री को अब तक बर्खास्त क्यों नहीं किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है.