तेजस्वी यादव के बेटे इराज का आज पहला बर्थडे दिल्ली में, राहुल गांधी-अखिलेश यादव हो सकते हैं शामिल

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहला जन्मदिन गाजियाबाद में मनाया जाना है. लालू परिवार के इस आयोजन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत विपक्ष के कई बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं.

Advertisement
लालू यादव का परिवार दिल्ली रवाना (Photo: x.com/laluprasadrjd) लालू यादव का परिवार दिल्ली रवाना (Photo: x.com/laluprasadrjd)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

बिहार की सत्ता के शीर्ष पर लंबे समय तक काबिज रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू यादव के परिवार में जश्न है. इस जश्न की वजह सियासी नहीं, पारिवारिक है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बेटे इराज का आज जन्मदिन है. इराज का पहला जन्मदिन गाजियाबाद में मनाया जाएगा और इसके लिए लालू परिवार पटना से दिल्ली रवाना हो गया है.

Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में इराज का पहला जन्मदिन मनाया जाना है. इस खास मौके पर देश की राजनीति के कई दिग्गजों को आमंत्रित किया गया है. सूत्रों की मानें तो लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी समेत विपक्ष के कई बड़े चेहरे लालू परिवार के इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं. 

राजनीतिक गलियारों में इस आयोजन को सिर्फ पारिवारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आरजेडी के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है. इराज का पहला जन्मदिन है, ऐसे में यादव परिवार इसे यादगार बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है. दिल्ली रवाना होते हुए तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी के हरे गमछे वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिहार की सियासत 360 डिग्री घूमी, 'जंगलराज' पर तेजस्वी ने आंकड़ों के साथ सम्राट सरकार को घेरा

तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम के मन में हरे गमछे को लेकर नफरत भरी हुई है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार मुद्दों से भटक चुकी है और जनता के असली सवालों पर बात करने की बजाय बेवजह के मुद्दे उठाए जा रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी ने हरे गमछे को लेकर जो बयान दिया है, उससे हमें शर्म आती है. बिहार का मुख्यमंत्री अगर इस तरह की सोच रखता है, तो समझिए उनके मन में कितनी नफरत है.

यह भी पढ़ें: एनकाउंटर और अपराध पर कास्ट पॉलिटिक्स - सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव आमने-सामने

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस सरकार से कुछ होने वाला नहीं है, इसलिए ये लोग बिना मुद्दे की बातें करते हैं. गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने बिहार एआई समिट का उद्घाटन करते हुए कहा था कि एआई से कह दिया जाए कि हरा गमछा वालों को खोजो, तो यह सभी हर गमछा वालों को तुरंत पकड़ लेगा. इस बयान पर सफाई देते हुए सम्राट चौधरी ने बाद में यह भी कहा था कि मेरे लिए किसी अपराधी की कोई जाति नहीं है.

Advertisement

(शुभम निराला के इनपुट के साथ)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement