सीमा पार बढ़ी आतंकी मूवमेंट, PAK ने एक्टिव की BAT, खुफिया रिपोर्ट से खुलासा

जम्मू कश्मीर में बढ़ी आतंकी वारदातों के बीच सीमा पार आतंकी मूवमेंट बढ़ गई है. पाकिस्तान ने राजौरी सेक्टर के सामने अपनी बैट टीम को एक्टिव कर दिया है. मुजाहिद बटालियन और बैट टीम जंगल के रास्ते घुसपैठ करने में आतंकियों की मदद कर रही है.

Advertisement
सीमा पार बढ़ी आतंकी मूवमेंट (फाइल फोटोः पीटीआई) सीमा पार बढ़ी आतंकी मूवमेंट (फाइल फोटोः पीटीआई)

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2023,
  • अपडेटेड 10:24 AM IST

जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं. हाल ही में राजौरी के केसरी हिल्स इलाके में आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे. अब आतंकियों को लेकर खुफिया इनपुट को लेकर सुरक्षाबल अलर्ट हो गए हैं. खुफिया सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर राजौरी सेक्टर के सामने सीमा पार अपनी बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) को एक्टिव कर दिया है.

Advertisement

खुफिया सूत्रों की मानें तो पुंछ, राजौरी, मेंढर, कृष्णा घाटी और बिम्बर गली में आतंकियों की मूवमेंट रिकॉर्ड की गई है. इसके आसपास ही सीमा पार BAT भी एक्टिव है. खुफिया सूत्रों ने ये भी बताया कि राजौरी के केसरी हिल्स में मारे गए आतंकियों की जांच के बाद ये खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान आतंकियों को युद्ध जैसे हथियार दे रहा है.

खुफिया सूत्रों का ये भी कहना है कि जंगल के रास्ते आतंकियों को जम्मू सेक्टर में घुसपैठ कराने के लिए मुजाहिद बटालियन और पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम मदद कर रही है. सूत्रों के मुताबिक POK में तीन जगह BAT टीम एक्टिव है. POK में मौजूद  Lanjote और कालू एरिया के पास भी BAT टीम से खतरा है.

गौरतलब है कि सीमा पार का कालू लॉन्च पैड जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी सेक्टर के सामने पड़ता है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक पीओके के पीर कालंजर, डोतिल्ला, केजी टॉप के नजदीक के गांवों में आतंकी मूवमेंट बढ़ी है. खुफिया सूत्र बताते हैं कि पीओके में जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ सेक्टर के सामने चार बड़ी लोकेशन कोटली, लंग्योट, निकैल और खुइरेट्टा में आतंकियों की मूवमेंट है.

Advertisement

क्या है बैट?

बैट (BAT) यानी बॉर्डर एक्शन टीम पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स से लिए गए सैनिकों का एक ग्रुप है. बैट में पाकिस्तानी सैनिकों के साथ ही आतंकी भी होते हैं. इन आतंकियों को भी सेना की ही तरह ट्रेनिंग दी गई होती है. इनको नियंत्रण रेखा पर हमला करने के लिए तैयार किया गया होता है. 'बैट' टीम को स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) ने तैयार किया है. यह टीम पूरी योजना के साथ छिपकर पीछे से अटैक करती है और भारतीय सुरक्षाबलों को निशाना बनाती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »