दिल्ली-NCR में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, दिन में ही छाया अंधेरा

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली है. नोएडा, गाजियाबाद और आस-पास के इलाकों में धूलभरी आंधी चलने से सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई. जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया. वहीं, कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश होने लगी.

Advertisement
Delhi-NCR Rain Today 4 June 2026 (File Photo) Delhi-NCR Rain Today 4 June 2026 (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST

केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के औपचारिक रूप से एंट्री करते ही दिल्ली-एनसीआर का मौसम भी अचानक बदल गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR के इलाकों में तेज हवाओं के साथ घने काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई.

नोएडा में दोपहर 2-3 बजे के आसपास आसमान पूरी तरह काला हो गया. सड़कों पर गाड़ियों के हेडलाइट जलानी पड़ीं. नोएडा में दोपहर के समय ही आसमान में इतना अंधेरा छा गया कि रात जैसा माहौल बन गया. मौसम के करवट लेने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन धूलभरी तेज हवाओं और आंधी-तूफान ने कई जगहों पर परेशानी भी खड़ी कर दी. 

Advertisement

मॉनसून का आगाज़, केरल के बाद महाराष्ट्र-MP समेत इन राज्यों में होगी एंट्री
 

धूलभरी आंधी चलने से सड़कों पर अंधेरा छाया तो लोगों को काफी परेशानी भी हुई. कई जगहों पर पेड़ की पत्तियां और हल्का कचरा हवा में उड़ता नजर आया.


भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. एक-दो बार हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. मौसम में बदलाव की यह स्थिति 6 जून तक बनी रहने की संभावना है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 से 5 जून को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दोपहर या शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी.

Advertisement

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, केरल में मॉनसून के आने से उत्तर भारत में भी नमी बढ़ गई है. इससे दिल्ली-NCR में प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज हुई हैं. अगले कुछ दिन तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी. इस दौरान तापमान में 4-6 डिग्री की गिरावट रह सकती है

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »