मॉनसून का आगाज़, केरल के बाद महाराष्ट्र-MP समेत इन राज्यों में होगी एंट्री

Southwest Monsoon 2026: लंबे इंतजार के बाद भारत में मॉनसून की एंट्री हो गई है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 4 जून को मॉनसून केरल पहुंच गया है. इस बार केरल में मॉनसून सामान्य तिथि से तीन दिन की देरी से पहुंचा है. अगले 2-3 दिन में मॉनसून कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत तमाम राज्यों को कवर करेगा.

Advertisement
Southwest Monsoon advanced into the remaining parts of Southwest & Southeast Arabian Sea (File Photo- PTI) Southwest Monsoon advanced into the remaining parts of Southwest & Southeast Arabian Sea (File Photo- PTI)

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बड़ी खुशखबरी दी है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आखिरकार 4 जून को केरल पहुंच गया है. सामान्य तौर पर मॉनसून 1 जून को केरल में दस्तक देता है, लेकिन इस बार 3 दिन देरी से मॉनसून की एंट्री हुई है. 

मौसम विभाग के अनुसार, आज मॉनसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के बाकी हिस्सों, पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर के कुछ भागों, लक्षद्वीप द्वीप समूह के पूरे इलाके, केरल और माहे, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के बचे हुए भागों, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य तथा उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भी आगे बढ़ गया है.

Advertisement

अगले 2-3 दिनों में मॉनसून की रफ्तार में तेजी आने की उम्मीद है. इसी के साथ मॉनसून गोवा के पूरे इलाके, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ भागों, कर्नाटक और तमिलनाडु के बचे हुए क्षेत्रों, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम भाग और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भी पहुंच सकता है.

दिल्ली में उमस भरी गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, बढ़ते पारे पर लगेगा ब्रेक! बारिश का अलर्ट जारी
 

बता दें कि केरल के कई इलाकों में बीती रात से भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. मॉनसून के आगमन से पहले ही पिछले दो दिनों में दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर बादलों की घनी छाया बढ़ गई थी. वहां निचले स्तर पर 20-25 नॉट्स की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रही हैं. ये हवाएं 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक मजबूत हैं.

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, इडुक्की और थ्रिस्सूर जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और 40 किमी/घंटा तक की हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. IMD ने पहले ही गुरुवार के लिए राज्य के आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था.

केरल में पिछले दो दिनों से अच्छी बारिश हो रही है. कहीं-कहीं भारी बारिश भी दर्ज की गई है. इन सभी संकेतों को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने 4 जून को केरल में मॉनसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा कर दी है. मॉनसून के दस्तक देने से खेतों में काम करने वाले किसानों के चेहरे खिल गए हैं. अब खरीफ फसलों की बुवाई जोरों पर शुरू हो सकेगी. 

केरल में मॉनसून एक्टिव! कई जिलों में भारी बारिश, ओडिशा में भी IMD का येलो अलर्ट
 

देश में उमस भरी गर्मी के बीच मॉनसून की एंट्री की खबर से लोग राहत की सांस ले रहे हैं. मौसम विभाग (IMD) ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है. हालांकि, उत्तर भारत के राज्यों में अभी मॉनसून की बारिश के लिए लोगों को इंतजार करना होगा.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »