'मैं खिड़की से कूद गया, लेकिन...', दिल्ली होटल अग्निकांड में मारे गए इराकी युवक के रिश्तेदार का दर्द

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में आग लगने की घटना में इराकी नागरिक की मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि उसने सीढ़ियों से उतरने की कोशिश की थी, जिसके चलते उसकी जान नहीं बच सकी.

Advertisement
इस घटना में 12 विदेशी नागरिकों के मौत की खबर है.  (File photo: ITG) इस घटना में 12 विदेशी नागरिकों के मौत की खबर है. (File photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:27 PM IST

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में आग लगने से 29 साल के इराकी नागरिक की मौत हो गई. वह अपने रिश्तेदार के इलाज के लिए परिवार के साथ भारत आया था. परिजनों का कहना है कि चारों ओर फैले घने धुएं के कारण वह सीढ़ियों से बाहर निकलने में असमर्थ रहा.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अली आमिर मोसा नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ होटल में ठहरा हुआ था. जहां भीषण आग लगी, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए. बता दें, मृतकों में 12 विदेशी नागरिक भी शामिल थे, जिनके परिजन पास के अस्पतालों में इलाज करा रहे थे.

Advertisement

इस घटना को लेकर अली आमिर मोसा के ब्रदर‑इन‑लॉ हबीब ने बताया कि परिवार लगभग एक हफ्ते से यहां रह रहा था. उसके बेटे हैदर का साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर का इलाज चल रहा है.

खिड़की से निकला बाहर हबीब

हबीब के अनुसार, आग ऊपरी मंजिलों में तेजी से फैल गई, जिससे गलियारे घने धुएं से भर गए और विजिबिलिटी बेहद कम हो गई. निवासियों को खिड़कियों से बाहर निकलने के रास्ते तलाशने पड़े.

उन्होंने कहा, 'मैं पांचवीं मंजिल पर रह रहा था. मैं इसलिए बच गया क्योंकि खिड़की के रास्ते इमारत से बाहर निकल गया.' हबीब के मुताबिक उसने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई.

हबीब ने बताया कि आग लगने के समय वह सो रहा था और इमारत में जो कुछ हुआ उसे समझने का समय ही नहीं मिला. हबीब ने कहा, मुझे बस घना काला धुआं ही दिखाई दे रहा था.  उन्होंने कहा कि अली की मौत सीढ़ियों से उतरने की कोशिश की वजह से हुई.

Advertisement

वहीं, इस घटना को लेकर दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने जानकारी दी, आग पर काबू पाने के लिए शुरुआती कदम के तौर पर दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी और आग बुझाने वाली अन्य यूनिट्स भेजी गईं थी. होटल में फंसे 35 लोगों को बचाया गया. कई विदेशी नागरिक भी यहां पर रुके हुए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »