बेंगलुरु में रनों की बौछार, बाहर मोबाइल पार! चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL मैच के दौरान 25 मोबाइल गायब

mobile phones go missing during IPL match: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के रोमांच के बीच मोबाइल चोरों ने बड़ी सेंधमारी की है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुए मुकाबले के दौरान एक-दो नहीं, बल्कि 25 मोबाइल फोन गायब होने की खबर से हड़कंप मच गया है.

Advertisement
चिन्नास्वामी में 28 मार्च के मैच के दौरान हुई बड़ी वारदात.(File Photo:PTI) चिन्नास्वामी में 28 मार्च के मैच के दौरान हुई बड़ी वारदात.(File Photo:PTI)

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:23 PM IST

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए IPL के शुरुआती मुकाबले के दौरान एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. मैच देखने आए दर्शकों के कम से कम 25 मोबाइल फोन गायब हो गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब एक पीड़ित यूजर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था और फोन चोरी होने का मुद्दा उठाया. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और पीड़ितों से संपर्क करना शुरू किया.

पुलिस का क्या है कहना?
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें अब तक मैच के दौरान फोन खोने के संबंध में 25 लिखित शिकायतें मिली हैं. प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि फोन या तो चोरी हुए हैं या फिर एंट्री गेट के पास भारी भीड़ के कारण कहीं गिर गए. अधिकतर पीड़ितों को फोन गायब होने का पता स्टेडियम के अंदर प्रवेश करने के बाद चला.

जांच और सुरक्षा पर सवाल
बेंगलुरु पुलिस अब स्टेडियम के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके. आईपीएल जैसे बड़े आयोजनों में जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम होते हैं, वहां इतनी बड़ी संख्या में फोन गायब होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement