Weather Forecast: झारखंड-ओडिशा में डिप्रेशन एक्टिव, क्या बरपाएगा कहर? बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल में 9 जुलाई 2026 तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दक्षिण झारखंड और उत्तरी आंतरिक ओडिशा में बने डिप्रेशन के कारण बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और दिनाजपुर जिलों में बाढ़ और जलभराव की संभावना है

Advertisement
Heavy rain Alert in Bengal till 9 July 2026 (File Photo- PTI) Heavy rain Alert in Bengal till 9 July 2026 (File Photo- PTI)

अनुपम मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:49 PM IST

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर बंगाल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तरी आंतरिक ओडिशा के ऊपर एक डिप्रेशन बन गया है. इसके असर से बंगाल में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जुलाई 2026 को दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश (7-11 सेंटीमीटर) होने की संभावना है. जबकि कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की भी आशंका है.

Advertisement

उत्तर बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों में स्थिति और खराब होने वाली है. अनुकूल हवा के पैटर्न और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने की वजह से उत्तर बंगाल में बारिश की गतिविधि धीरे-धीरे बढ़ेगी. 

7 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 सेंटीमीटर) होने की संभावना है. एक-दो जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश (20 सेंटीमीटर से ज्यादा) भी हो सकती है.मौसम विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि 7 से 9 जुलाई तक उत्तर बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

सड़कों पर सैलाब, लैंडस्लाइड और बाढ़... बारिश से मुंबई-गुजरात से MP तक कुदरती तबाही, Photos
 

किन जिलों में खतरा?
उत्तर बंगाल के जिलों जैसे दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर आदि में सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ने की उम्मीद है. इन जिलों के निचले इलाकों में पानी भरने, नदियों में जल स्तर बढ़ने और छोटे नालों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बनने की संभावना है.

Advertisement

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण झारखंड और उत्तर ओडिशा के आसपास बने डिप्रेशन (निम्न दबाव क्षेत्र) ने पिछले 6 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आग बढ़ा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह 8:30 बजे यह डिप्रेशन 22.7 डिग्री उत्तर अक्षांश और 85.1 डिग्री पूर्व देशांतर के पास स्थित था.

मौसम विभाग ने बताया कि यह डिप्रेशन अगले 24 घंटों में लगभग उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास वाले इलाकों को पार कर सकता है. इस डिप्रेशन के कारण इन इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है. झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश के साथ कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »