Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 जून 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

पाकिस्तान ने सीमा पार हमलों के जवाब में अफगानिस्तान सीमा पर जमीनी और हवाई कार्रवाई की है. ऐसे में दोनों देशों के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है.

Advertisement
पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक बार फिर लामबंद हैं. (File Photo: Getty) पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक बार फिर लामबंद हैं. (File Photo: Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:59 AM IST

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने घातक हमलों के जवाब में अफगानिस्तान सीमा पर जमीनी कार्रवाई और हवाई हमले किए. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में करीब 34 लोग मारे गए हैं. वहीं, आयरलैंड ने रविवार को बेलफास्ट में खेले 2 मैचों की टी20 सीरीज़ के आखिरी मैच में टीम इंडिया को 1 रन से हरा दिया. इन खबरों के अलावा, पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार आज UCC विधेयक विधानसभा में पेश करने जा रही है. पढ़ें सोमवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement

चाइनीज माल' निकला जिनपिंग का कराया सीजफायर... फिर जंग के मैदान में PAK-अफगान

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने घातक हमलों के जवाब में अफ़गानिस्तान सीमा पर ज़मीनी कार्रवाई और हवाई हमले किए. इस हमले में 34 लोग मारे गए हैं. फरवरी से पाकिस्तान-अफ़गानिस्तान की लड़ाई में सैकड़ों लोग मारे गए हैं. यह लड़ाई तब शुरू हुई जब पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान की सीमा के अंदर हवाई हमले किए और उसके जवाब में अफ़गानिस्तान ने भी हमले किए.

वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया आयरलैंड के सामने फिर ढेर, 0-2 से हुआ वाइटवॉश, शर्मनाक सीरीज हार का बना इतिहास

आयरलैंड ने रविवार को बेलफास्ट में खेले 2 मैचों की टी20 सीरीज़ के आखिरी मैच में टीम इंडिया को 1 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने 2-0 से सीरीज़ अपने नाम कर ली है. इस मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 155 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वो 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी. आयरलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज़ जीती है.

Advertisement

महिला T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया

भारतीय टीम रविवार को 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट की हार के बाद महिला T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. लॉर्ड्स में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 171 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने एक ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के एलिस पेरी ने शानदार 38 गेंदों में 56 रन बनाए.

शुभेंदु सरकार आज विधानसभा में पेश करेगी UCC बिल, जानिए टीएमसी के बागी गुट का प्लान

पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार आज UCC विधेयक विधानसभा में पेश करने जा रही है. सरकार की ओर से प्रस्तावित UCC का उद्देश्य विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे नागरिक मामलों के लिए सभी धर्मों पर समान रूप से लागू होने वाला एक समान कानूनी ढांचा तैयार करना है. इसे लेकर ममता गुट के नेताओं ने सरकार पर राजनीतिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया है.

पटना फायरिंग केस: नियमों के खिलाफ राइफल इस्तेमाल कर रहे थे खान सर के गार्ड... लाइसेंस होगा निरस्त

पटना में कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले की जांच में पता चला है कि फैज़ल खान के दोनों निजी सुरक्षा गार्ड नियमों के विरुद्ध राइफल का इस्तेमाल कर रहे थे. एक गार्ड के हथियार का लाइसेंस केवल UP के लिए मान्य था. वहीं, दूसरे गार्ड की राइफल उसके पिता के नाम पर दर्ज है. अब पुलिस इन हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा करने की तैयारी में है.

Advertisement

पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, राशनिंग भी शुरू... यूक्रेन की गहरी चोट से कराह रहा रूस

यूक्रेन ने रूस पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले किए हैं. इन हमलों में रूस की दो बड़ी तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया गया. यूक्रेन के हमलों के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार स्वीकार किया कि देश में ईंधन की कुछ कमी पैदा हुई है. रूस के कुछ इलाकों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं. वहीं, कुछ जगहों पर राशनिंग भी लागू है.

'हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने का संकल्प', यूपी में 1 जुलाई से शुरू होगा योगी सरकार का स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखकर 1 जुलाई से शुरू होने वाले 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण की जानकारी दी है. यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा, जिसका लक्ष्य कक्षा 1 से 12वीं तक पूरा दाखिला सुनिश्चित करना और ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ना है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा को सबसे बड़ी संपत्ति बताया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »