देश में शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर, डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर और CNG की कीमत में एक रुपए प्रति किलो का इजाफा किया गया है.दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार सुबह बारिश देखने को मिली है. इस बारिश के बाद दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साज़िश रचने का खुलासा हुआ है. पढ़े आज की बड़ी खबरें...
1. तीन बार में 5 रुपये बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में नए रेट्स
देश में शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर, डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर और CNG की कीमत में एक रुपए प्रति किलो का इजाफा किया गया है. पिछले 10 दिनों में ये तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं. वहीं, सीएनजी आज दूसरी बार महंगी हुई है.
2. दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, अचानक बदला मौसम का मिजाज... चुभती गर्मी से मिली राह
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार सुबह बारिश देखने को मिली है. इस बारिश के बाद दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आंधी-तूफान के दौरान हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
3. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की कोशिश, IRGC ने रची थी साजिश
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साज़िश रचने का खुलासा हुआ है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से ट्रेनिंग लिए एक आतंकवादी ने इवांका की हत्या की योजना बनाई थी. जांच के दौरान सुरक्षा बलों को आतंकी के पास से फ्लोरिडा में मौजूद इवांका ट्रंप के आलीशान घर का पूरा ब्लूप्रिंट भी बरामद हुआ है.
4. 'PAK एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स के कमांडिंग अफसर हमारे कब्जे में हैं', BLA का दावा
बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स के डिप्टी डायरेक्टर वसीम अहमद को बंधक बनाने का दावा किया है. बीएलए का कहना है कि उनके लड़ाकों ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक बड़ा ऑपरेशन चलाकर इस शीर्ष अधिकारी को बंधक बनाया है. पाकिस्तान में एयरपोर्ट सिक्योरिटी फोर्स सीधे तौर पर वहां के रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करती है.
5. अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो पहुंचे कोलकाता, आज PM मोदी से मिलेंगे
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार को कोलकाता पहुंच चुके हैं. इसके साथ ही मार्को रुबियो, मई 2012 में हिलेरी क्लिंटन के दौरे के बाद कोलकाता पहुंचने वाले पहले अमेरिकी विदेश मंत्री बन गए हैं. रुबियो आज नई दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात करेंगे. अपने इस दौरे में मार्को रुबियो कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली जैसे कई शहरों का दौरा भी करेंगे.
6. ट्विशा शर्मा डेथ केस: आरोपी पति समर्थ सिंह की वकालत पर रोक, BCI ने निलंबित किया लाइसेंस
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा कदम उठाते हुए, आरोपी पति समर्थ सिंह का लॉ प्रैक्टिस लाइसेंस अंतरिम रूप से निलंबित कर दिया है. बीसीआई ने यह फैसला समर्थ पर उनकी पत्नी ट्विशा शर्मा के मौत के मामले में दहेज हत्या और क्रूरता जैसे गंभीर आरोपों को देखते हुए लिया है.
7. SRH vs RCB, IPL 2026 Highlights: हैदराबाद से हारकर भी टेबल टॉपर रही बेंगलुरु, अब क्वालिफायर-1 में गुजरात से टक्कर
IPL के मैच नंबर-67 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हरा दिया. हैदराबाद में हुए इस मैच में आरसीबी को जीत के लिए 256 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वो चार विकेट पर 200 रन ही बना सकी. इस जीत के बाद भी SRH को एलिमिनेटर मुकाबला खेलना होगा. वहीं हार के बावजूद RCB पहला क्वालिफायर खेलेगी.
aajtak.in