Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 जून 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

यूपी के लखनऊ के अलीगंज में एनिमेशन स्टूडियो वाली बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर युवा स्टूडेंट्स और एम्प्लॉई शामिल थे. बिल्डिंग में बचने का सिर्फ एक रास्ता था, जिससे रेस्क्यू में दिक्कत हुई. कई लोगों ने बाथरूम में छिपकर और खिड़की से कूदकर जान बचाने की कोशिश की.

Advertisement
धुएं से घिरे भवन में जिंदगी की जंग हार गए 15 लोग (Photo: PTI) धुएं से घिरे भवन में जिंदगी की जंग हार गए 15 लोग (Photo: PTI)

aajtak.in

  • ,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:43 AM IST

लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक इमारत में लगी भीषण आग में अब तक 15 लोगों की मौत हुई. वहीं, संयुक्त अरब अमीरात भारत से ब्रह्मोस मिसाइल और आकाशतीर एयर डिफेंस सिस्टम्स खरीदेगा. इन खबरों के अलावा, अमेरिका ने अपाचे हेलिकॉप्टर और होवित्जर तोपों के लिए भारत को ₹4,555 करोड़ की बड़ी रक्षा डील का ऑफर दिया. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement

लालच और लापरवाही में बुझ गए 15 घरों के चिराग, लखनऊ अग्निकांड का असली गुनहगार कौन?

लखनऊ के अलीगंज में एक इमारत में लगी भीषण आग ने 15 ज़िंदगियां छीन लीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़कर घटनास्थल और केजीएमयू का दौरा किया. इस घटना में चार अधिकारी सस्पेंड, छह नामज़द समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ और चार गिरफ़्तारियां भी हुईं है. सीएम योगी ने हादसे पर शोक जताते हुए मुआवज़े का ऐलान किया.

ईरानी हमलों से तंग UAE भारत से खरीदेगा ब्रह्मोस मिसाइल और आकाशतीर!

भारत और UAE के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल और स्वदेशी आकाशतीर एयर डिफेंस कमांड-एंड-कंट्रोल सिस्टम के निर्यात पर शुरुआती चर्चा चल रही है. यह वार्ता अभी प्रारंभिक चरण में है, लेकिन सफल डील भारत के रक्षा निर्यात को नई ऊंचाई दे सकती है. ये समझौता होने पर UAE, ब्रह्मोस खरीदने वाला पहला बड़ा खाड़ी देश बन सकता है.

Advertisement

अमेरिका ने भारत के लिए 482 मिलियन डॉलर के सैन्य सहायता पैकेज को दी मंजूरी, अपाचे हेलीकॉप्टर और हॉवित्जर तोपों की बढ़ेगी ताकत

अमेरिका ने भारत को करीब 482.2 मिलियन डॉलर यानी लगभग 4,555 करोड़ रुपये की बड़ी रक्षा डील का ऑफर दिया है. प्रस्ताव के तहत अपाचे हेलिकॉप्टर और होवित्ज़र तोपों के लिए सपोर्ट सर्विसेज़, स्पेयर पार्ट्स और ज़रूरी उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे. अमेरिकी सरकारी एजेंसी ने 17 जून को फेडरल रजिस्टर में इस संभावित सौदे की औपचारिक सूचना जारी कर दी है.

भारतीय के हाथ WhatsApp की कमान, कुणाल शाह होंगे कंपनी के नए सीईओ

दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप का सीईओ अब भारतीय होगा. वॉट्सऐप के मौजूदा CEO Will Cathcart अब की जगह क्रेड के फाउंडर कुणाल शाह लेंगे. Meta इन्हें वॉट्सऐप का ग्लोबल सीईओ बना रही है. दिलचस्प ये है कि वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी मेटा कुणाल शाह की कंपनी क्रेड में लगभग 1 बिलियन डॉलर्स निवेश किया है. CRED एक फिनटेक ऐप है.

चुपचाप अमेरिका से भारत की हुई ये डील, रेयर अर्थ पर चीन की पकड़ होगी कम!

भारत ने अमेरिका के साथ रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई सुरक्षित करने को लेकर एक गुपचुप डील की है. 26 मई को हुए इस समझौते के साथ भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया समेत क्वाड देशों ने खनन, प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग के लिए 20 अरब डॉलर निवेश जुटाने का लक्ष्य तय किया. इससे रेयर अर्थ्स के मामले में चीन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

Advertisement

गुजरात सरकार का पूर्व अग्निवीरों को लेकर बड़ा फैसला, कई विभागों में नौकरी के लिए 20% आरक्षण

गुजरात सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को बड़ी राहत देते हुए वर्ग-3 के पदों पर सीधी भर्ती में 20% आरक्षण देने का फ़ैसला किया है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में छूट और अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की रियायत भी मंज़ूर की है. वहीं, अग्निवीर योजना के पहले बैच के युवाओं को आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट मिलेगी.

कतर की LNG फैक्ट्री में भीषण धमाका, 12 भारतीयों समेत 13 लोगों की मौत, 66 घायल

कतर के रास लफ़्फ़ान LNG कॉम्प्लेक्स में हुए भीषण धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 12 भारतीय बताए जा रहे हैं. हादसे में 66 लोग घायल हुए हैं. यह विस्फोट उस समय हुआ, जब ईरानी मिसाइल हमले से प्रभावित गैस फ़ैसिलिटी में काम दोबारा शुरू किया जा रहा था. कतर के ऊर्जा मंत्रालय ने मृतकों की पुष्टि की है.

Gujarat Weather: गुजरात में 76% कम बारिश, गर्मी का सितम जारी, मॉनसून पर आया ये नया अपडेट

अल नीनो के असर से गुजरात में मॉनसून प्रभावित हो रहा है. गुजरात में जून महीने में अब तक औसत से 76 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे किसानों की खरीफ फसल पर असर पड़ने की संभावना है. इस कारण राज्य को भीषण गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक गुजरात में मॉनसून आने में अभी 3 से 5 दिन और लग सकते हैं.

Advertisement

चुनाव आयोग ने केंद्र को भेजा ₹500 करोड़ का बजट, नई EVM मशीनों की तैयारी

2029 के लोकसभा चुनावों की तैयारी तेज़ हो गई है. निर्वाचन आयोग ने संभावित परिसीमन, एक देश-एक चुनाव और बढ़ते मतदान केंद्रों को ध्यान में रखते हुए केंद्र को 500 करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्ताव भेजा है. परिसीमन के बाद मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 15.39 लाख से ज़्यादा हो सकती है. ऐसे में नई EVM की भी बड़ी ज़रूरत पड़ेगी. 

भारत से भिड़ने के लिए आयरलैंड ने चुना नया कप्तान, T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान

भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए क्रिकेट आयरलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. लोर्कन टकर को आयरलैंड की टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. टकर ने पॉल स्टर्लिंग की जगह ली है, जिन्होंने इस साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. टकर ने 2016 में आयरलैंड के लिए क्रिकेट में डेब्यू किया था.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »