Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 जून 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूरोपीय देश स्लोवाकिया ने अपने सबसे बड़े राष्ट्रीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस' से नवाजा है. इस सम्मान के साथ ही PM मोदी को अब तक दुनिया के अलग-अलग देशों से मिले वैश्विक सम्मानों की कुल संख्या 33 हो गई है.

Advertisement
स्स्लोवाकिया ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा (Photo: ITG) स्स्लोवाकिया ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:31 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किए गए. वहीं, भारतीय टीम ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में सोमवार को श्रीलंका से सुपर ओवर में हार गई. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से भिड़ंत हुई. इन खबरों के अलावा, अमेरिकी सेना का ताकतवर बी फिफ्टी टू बॉम्बर जेट टेकऑफ के कुछ देर बाद क्रैश हो गया. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement

स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया देश का सर्वोच्च सम्मान, व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस फ़र्स्ट क्लास से सम्मानित किया गया है. यह देश का सबसे बड़ा सम्मान है. ये सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने वैश्विक स्तर पर कोई बड़ा काम किया हो या फिर दो देशों के बीच दोस्ती और रिश्तों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई हो.

UPSC ने घोषित किए सिविल सेवा प्रीलिम्स के नतीजे, 13,300 से अधिक उम्मीदवार हुए सफल

UPSC ने सोमवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित किए. इस परीक्षा में 13,343 उम्मीदवार सफल रहे. परीक्षा 24 मई को हुई थी. इस साल UPSC की ओर से अधिसूचित 1,016 रिक्तियों के लिए ये परीक्षा हुई थी. पिछले वर्ष 1,087 रिक्तियों पर 14,161 चयनित हुए थे. प्रीलिम्स क्लेयर करने वाले योग्य अभ्यर्थी अब मेंस परीक्षा की तैयारी करेंगे. 

Advertisement

राहुल गांधी का कोटा दौरा... 10 हजार छात्रों को जुटाने का लक्ष्य, 'छात्रों की गूंज' से कांग्रेस शुरू करेगी राष्ट्रव्यापी अभियान

प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली, नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस अब देशव्यापी छात्र संवाद अभियान - छात्रों की गूंज शुरू करने जा रही है. इसका पहला पड़ाव कोटा होगा, जहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जून को छात्रों से सीधा संवाद करेंगे. इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार छात्र शामिल होंगे.

IND A vs SL A Highlights: सुपर ओवर में श्रीलंका से हारी भारतीय टीम, फाइनल की राह हुई मुश्किल

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए की टीमें ट्राई-सीरीज़ के चौथे मुकाबले में आमने-सामने हुईं. यह मैच दांबुला में खेला गया. मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा, जहां श्रीलंका-ए ने जीत दर्ज की. भारत-ए ने 265 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे श्रीलंका-ए ने 9 विकेट पर 265 रन बनाकर बराबर किया. सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने 16 रन बनाए थे, लेकिन भारत 10 रन ही बना सका.

'हमला हुआ तो जिम्मेदार सम्राट चौधरी होंगे...', सुरक्षा हटाए जाने पर भड़के तेज प्रताप, उठाया बेहद चौंकाने वाला कदम

पटना में जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले उन्हें वाई-प्लस सुरक्षा मिली थी, लेकिन अब केवल एक सुरक्षाकर्मी दिया गया, जिसे भी उन्होंने लौटा दिया. तेज प्रताप ने कहा कि अगर उनकी जान को कोई ख़तरा होता है तो इसकी ज़िम्मेदारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की होगी. 

Advertisement

21 जून को कोलकाता आ रहे हैं पीएम मोदी, योग दिवस मुख्य कार्यक्रम की करेंगे अगुवाई

21 जून को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. इस वर्ष भारत का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के रेड रोड ग्राउंड में होगा, जिसकी अगुवाई खुद पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे. बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. आयुष मंत्री प्रतापराव ने सोमवार को यह जानकारी दी. इस बार की थीम स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग रखी गई है.

Himachal Weather: हिमाचल में 20 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी ये चेतावनी

हिमाचल में मौसम विभाग ने 15 जून से गरज, बिजली और तेज हवाओं को लेकर येलो वार्निंग जारी की है. राज्य के मध्य और ऊंची पहाड़ियों में अलग-अलग जगहों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 जून तक राज्य में बूंदाबांदी और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है.

NEET री-एग्जाम पर केंद्र सरकार अलर्ट, होम सेक्रेटरी ने की हाई-लेवल मीटिंग


नीट यूजी री-एग्ज़ाम 2026 को लेकर केंद्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. यूनियन होम सेक्रेटरी की अध्यक्षता में हाई लेवल रिव्यू मीटिंग हुई, जिसमें परीक्षा सुरक्षा, छात्रों की सुविधा और पारदर्शिता पर चर्चा की गई. बैठक में रेलवे, शिक्षा, CRPF, स्वास्थ्य सहित कई मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. 

Advertisement

अमेरिकी सेना का ताकतवर B-52 बॉम्बर क्रैश, टेकऑफ के कुछ देर बाद हुआ हादसा, VIDEO

अमेरिकी वायुसेना का बी फिफ्टी टू बॉम्बर क्रैश हो गया है. सोमवार को कैलिफोर्निया के एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही यह बॉम्बूर जेट क्रैश हो गया. बॉम्बर जेट स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11:20 एडवर्ड्स एयरफील्ड पर क्रैश हुआ. अमेरिकी वायुसेना के मुताबिक, विमान में सवार सभी 8 लोगों के मारे जाने की खबर है.

सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से भिड़ंत, हाथापाई की आई नौबत

इंडिया-ए को ट्राई-सीरीज़ में श्रीलंका-ए के हाथों सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद मैदान पर बखेड़ा हो गया. श्रीलंका के खिलाड़ी जश्न मनाने लगे और यहीं से स्थिति बिगड़ गई. वैभव सूर्यवंशी किसी बात से नाराज़ होकर एक श्रीलंकाई फील्डर से उलझ गए. सूर्यांश शेडगे ने उन्हें शांत कर वापस खींचा. बाद मैच हैंड शेक के साथ समाप्त हुआ.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »