Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 1 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

ईरानी मीडिया ने पुष्टि की कि सर्वोच्च नेता अली खामेनेई अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त हवाई हमलों में मारे गए हैं. उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया है. IRGC ने नया कमांडर-इन-चीफ अहमद वहीदी नियुक्त किया है और खामेनेई की मौत का बदला लेने की धमकी दी है.

Advertisement
हमले में खामेनेई समेत उनके परिवार के कई सदस्य मारे गए. (Photo: ITG) हमले में खामेनेई समेत उनके परिवार के कई सदस्य मारे गए. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:18 AM IST

इजरायली-अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है. वहीं, खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा हुसैनी खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है. पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें. 

'हमने अपने सर्वोच्च लीडर को खो दिया', ईरानी सेना ने की खामेनेई की मौत की पुष्टि

ईरानी मीडिया 'प्रेस टीवी' ने पुष्टि की है कि सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त हवाई हमलों में मारे गए हैं. शनिवार को जिस समय यह हमला किया गया उस समय खामेनेई अपने दफ्तर में मौजूद थे. खामेनेई की मौत के बाद ईरान में एक हफ्ते के सार्वजनिक अवकाश और 40 दिन के सार्वजनिक शोक की घोषणा की गई है.

Advertisement

ईरान के नए सुप्रीम लीडर का ऐलान, खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई ने संभाली कमान

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हवाई हमले में मौत हो गई है. इसके बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता चुन लिया गया है. मोजतबा खामेनेई का जन्म 1969 में मशहद शहर में हुआ था. उन्होंने धार्मिक माहौल में शिक्षा पाई. ईरान और इराक के युद्ध के आखिरी दौर में उन्होंने रिवोल्यूशनरी गार्ड में भी काम किया था.  

IRGC ने चुन लिया नया कमांडर-इन-चीफ, खामेनेई की मौत का बदला लेने की दी धमकी

अमेरिका-इज़रायल के एहतियाती हमले में आईआरजीसी के कमांडर-इन-चीफ की मौत के बाद ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी को IRGC का नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है. इससे पहले 31 दिसंबर 2025 को अहमद वहीदी को IRGC का उप कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया था. अहमद वहीदी ईरान के गृह मंत्री और कुद्स फोर्स के कमांडर भी रह चुके हैं.

Advertisement

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव: NSUI ने मारी बाजी, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में NSUI के शांतनु शेखर ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की. इसके अलावा महासचिव पद पर भी NSUI उम्मीदवार खुशी को जीत मिली है. दूसरी ओर, ABVP के अभिषेक कुमार संयुक्त सचिव चुने गए, जबकि हर्षवर्धन कोषाध्यक्ष बने हैं. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उमड़ सिफत फैज ने 71 वोटों से जीत हासिल की है.

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता

जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में रविवार सुबह 1 बजकर 25 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र डोडा ज़िले में 33.08 उत्तरी अक्षांश और 76.17 पूर्वी देशांतर पर स्थित था. इसकी गहराई जमीन से 5 किलोमीटर दर्ज की गई. अब तक इस भूकंप में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

Sri Lanka vs Pakistan T20 WC Highlights: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन सेमीफाइनल का सपना टूटा

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में शनिवार को पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रनों से हरा दिया. इस जीत के बाद भी  पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया है. बेहतर रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है. इस मुकाबले में श्रीलंका के सामने 213 रनों का लक्ष्य था, लेकिन वह 207/6 रन ही बना पाई.

Advertisement

Rule Change Today: LPG सिलेंडर महंगा... बढ़ गए ATF के दाम, आज से देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव!

आज यानि 1 मार्च से देश में कई बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं. इसी के तहत दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹28 का इज़ाफा किया गया है, जबकि अन्य महानगरों में ये ₹31 तक महंगा हुआ है. इसके अलावा तेल कंपनियों ने एयर टर्बाइन फ्यूल प्राइस में बदलाव करते हुए इन्हें बढ़ा दिया है. वहीं, आज से मोबाइल यूजर्स के लिए SIM-Binding नियम लागू हो सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement