US Israel Iran War: दुबई में फंसे जालना के कांग्रेस सांसद कल्याण काले, जानें भाई ने क्या कहा

ईरान युद्ध के कारण एयरस्पेस बंद होने से जालना के कांग्रेस सांसद कल्याण काले दुबई में फंस गए हैं. वह 3 मार्च को अबू धाबी के रास्ते लौटने वाले थे, लेकिन उड़ानें रद्द हो गईं. उनके भाई ने बताया कि वह सुरक्षित हैं. भारतीय दूतावास को जानकारी दे दी गई है और उड़ानें शुरू होते ही वापसी होगी.

Advertisement
दुबई में फंसे जालना के कांग्रेस सांसद कल्याण काले  (Photo: X/@drkalyankale) दुबई में फंसे जालना के कांग्रेस सांसद कल्याण काले (Photo: X/@drkalyankale)

aajtak.in

  • छत्रपति संभाजीनगर ,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

ईरान संकट का असर अब भारतीय जनप्रतिनिधियों तक भी पहुंच गया है. जालना लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद Kalyan Kale दुबई में फंस गए हैं. यह जानकारी उनके भाई Jagannath Kale ने सोमवार को दी.

जगन्नाथ काले ने बताया कि सांसद शुक्रवार को कुछ दोस्तों के साथ दुबई गए थे. उनके जाने के एक दिन बाद अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त हमला किया. इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया और कई देशों ने एहतियात के तौर पर एयरस्पेस बंद कर दिया.

Advertisement

फ्लाइट रद्द होने से दुबई में फंसे सांसद

उन्होंने कहा कि कल्याण काले को 3 मार्च को अबू धाबी के रास्ते भारत लौटना था. उनकी वापसी तय थी, लेकिन उड़ानें रद्द होने के कारण वह दुबई में ही रुक गए. जगन्नाथ काले ने कहा कि वह सुरक्षित हैं और चिंता की कोई बात नहीं है.

परिवार ने उनकी जानकारी वहां स्थित भारतीय दूतावास को दे दी है. उन्होंने कहा कि जैसे ही उड़ानें फिर से शुरू होंगी या सरकार की ओर से कोई निर्देश मिलेगा, वह भारत लौट आएंगे.

भाई ने कहा सुरक्षित हैं, चिंता की कोई बात नहीं

शनिवार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हैं. अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत हो गई थी. इसके बाद ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के कई देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए. सुरक्षा कारणों से एयरलाइंस ने कई उड़ानें रद्द कर दी हैं.

Advertisement

भारतीय दूतावास को दी गई पूरी जानकारी

मौजूदा हालात के चलते दुबई समेत कई शहरों में यात्री फंसे हुए हैं. जालना के सांसद भी उन्हीं में शामिल हैं. परिवार ने भरोसा जताया है कि हालात सामान्य होते ही उनकी सुरक्षित वापसी हो जाएगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement