ठाणे: झुग्गी-बस्ती में लगी भीषण आग, 3 लोगों की जलकर मौत

ठाणे में एक झुग्गी-बस्ती में आग लग गई. जिससे तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जाता है कि आग लगने की वजह से कई सिलेंडर भी फट गए थे. फिलहाल आग कैसे लगी, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

Advertisement
ठाणे में आग लगने से 3 लोगों की मौत. (Photo: Representational ) ठाणे में आग लगने से 3 लोगों की मौत. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:38 AM IST

महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले में एक झुग्गी-बस्ती में लगी भीषण आग में तीन लोगों की मौत हो गई. इस आग की वजह से कई एलपीजी सिलेंडर फट गए. इस बात की जानकारी एक नगर निगम अधिकारी ने शनिवार को दी. 

रात 8:30 पर लगी थी आग

मीरा भायंदर नगर निगम (MBMC) के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रकाश बोराडे ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे मीरा भायंदर के नवघर इलाके में स्थित इंद्रलोक झुग्गी-बस्ती में यह आग लगी. आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, क्योंकि आग तेज़ी से घास-फूस और कपड़ों से बनी अस्थायी झोपड़ियों की घनी बस्ती में फैल गई थी.

Advertisement

 यह भी पढ़ें: जर्मनी में पढ़ाई कर रहे तेलंगाना के छात्र की मौत, अपार्टमेंट में आग लगी तो जान बचाने को इमारत से कूदे

इस घटना में करीब 30 से 35 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं. आग लगने के दौरान कई गैस सिलेंडर फट गए. अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने मौके से 24 सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाल लिए, जिनमें से कुछ भरे हुए थे और कुछ खाली.

आग कैसे लगी, अभी कारणों का नहीं चल पाया है पता

बोराडे ने बताया कि आग पर काबू पाने से पहले अग्निशमन कर्मियों को करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी. तीनों मृतकों के शव बुरी तरह जल चुके थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया था. उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. हालांकि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement