सुशांत को था नए काम करने का शौक, नहीं लगा कि रिया उठा रही हैं फायदा: वकील प्रियंका खेमानी

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में हर दिन कुछ नया खुलासा सामने आ रहा है. अब उनकी वकील रही प्रियंका खेमानी ने सामने आकर कहा है कि साल 2019 में दो कंपनियां बनाई गईं.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो- पीटीआई) सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो- पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 8:25 PM IST

  • सुशांत सिंह राजपूत की वकील थीं प्रियंका खेमानी
  • 2019 में दो कंपनियां बनाई गईं: प्रियंका खेमानी

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में हर दिन कुछ नया खुलासा सामने आ रहा है. अब उनकी वकील रहीं प्रियंका खेमानी ने सामने आकर कहा है कि साल 2019 में दो कंपनियां बनाई गईं. प्रियंका खेमानी ने कहा कि सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत के कहने पर कंपनियां सेटअप की गई थी. साथ ही उन्होंने कहा है कि ऐसा कभी नहीं लगा कि रिया सुशांत का फायदा उठा रही हैं.

Advertisement

आजतक से खास बातचीत में सुशातं सिंह राजपूत की वकील प्रियंका खेमानी ने कई खुलासे किए हैं. सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी डायरी में भी वकील प्रियंका खेमानी का जिक्र किया है. प्रियंका खेमानी करीब एक साल तक सुशांत सिंह राजपूत की वकील रही हैं.

आजतक से बातचीत में प्रियंका खेमानी ने कहा, 'एक कंपनी 2018 में मेरे जुड़ने से पहले से ही थी. वहीं दो कंपनियां साल 2019 में सेटअप की गई थीं. इनमें मेरी भूमिका उनको गाइड करने की थी. सुशांत की बिजनेस महत्वकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये दोनों कंपनियां सेटअप की गईं.'

प्रियंका खेमानी ने कहा कि बिजनेस शुरू करने का लक्ष्य ये नहीं था कि बिजनेस पार्टनरशिप शुरू की जाए. बल्कि सुशांत की बिजनेस महत्वकांक्षा और चैरिटी के लिए ही इन कंपनियों को सेटअप किया गया था. ये कंपनियां सिर्फ सुशांत के कहने पर ही सेटअप की गई थीं और की जा रही थीं. कंपनियों को किसी भी गलत चीजों के लिए काम में नहीं लिया गया.

Advertisement

सुशांत और रिया के बीच दोस्ती

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती पर काफी आरोप लगाए जा रहे हैं. वहीं रिया चक्रवर्ती को लेकर प्रियंका खेमानी ने कहा, 'सुशांत और रिया के बीच मैंने हमेशा से ही एक अच्छी दोस्ती देखी है. ऐसे कभी नहीं लगा कि रिया चक्रवती सुशांत सिंह राजपूत का फायदा उठा रही हैं.'

सुशांत के काम को लेकर प्रियंका खेमानी ने कहा, 'जब तक मैं थी तो सुशांत के पास काम की कोई कमी नहीं थी. उनके पास काफी ऑफर थे. सुशांत को नए काम करने का शौक था. वो खुद कहते थे कि उन्हें नए डायरेक्टर्स के साथ काम करना है. नई-नई चीजें एक्सप्लोर करनी हैं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »