गड्ढे में भरा था बारिश का पानी, उसी में गिर गया 2 साल का मासूम... कुछ ही देर में चली गई जान

पुणे में घर के बाहर बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो साल के बच्चे की जान चली गई. इस घटना के बाद बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. आरोप है कि सीवेज और बारिश के पानी की निकासी के लिए गड्ढे खोदे गए थे, लेकिन उन्हें खुला छोड़ दिया गया था.

Advertisement
ठेकेदार ने अधूरा छोड़ दिया था काम. (File Photo: ITG) ठेकेदार ने अधूरा छोड़ दिया था काम. (File Photo: ITG)

श्रीकृष्ण पांचाल

  • पुणे,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

पुणे से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां घर के बाहर खेल रहे दो साल के एक मासूम की बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई. आरोप है कि सीवेज और बारिश के पानी की निकासी के लिए खोदे गए गड्ढों को ठेकेदार ने बिना बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड के खुला छोड़ दिया था. घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

यह दर्दनाक घटना पुणे के लोणी कालभोर इलाके की है. यहां सीवेज और बारिश के पानी की निकासी के लिए चार बड़े गड्ढे खोदे गए थे. लोगों का आरोप है कि काम अधूरा छोड़ दिया गया और गड्ढों के आसपास कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए. बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर गया, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो गया. 

इसी दौरान 2 साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था. खेलते-खेलते वह पानी से भरे एक खुले गड्ढे में गिर गया. जब तक परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में बैंक मैनेजर की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत, हादसा या सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. दो साल के मासूम की मौत से घर में कोहराम मच गया. लोगों का कहना है कि गड्ढों के आसपास न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही किसी तरह का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था. 

Advertisement

शुरुआती जांच में भी लापरवाही की बात सामने आई है. घटना के बाद लोणी कालभोर पुलिस ने अज्ञात ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गड्ढे किस एजेंसी ने खुदवाए थे, काम किस ठेकेदार को सौंपा गया था और सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »