कांस्टेबल की ऑटोमैटिक गन की गोलियों ने ले ली जान, जज की सुरक्षा में था तैनात

गढ़चिरौली के जिला जज की सुरक्षा में तैनात पुलिस कांस्टेबल की ऑटोमैटिक सर्विस बंदूक से अचानक फायरिंग हो गई, जिसमें तीन गोली कांस्टेबल को लग गई. जिस वजह से उसकी मौत हो गई.

Advertisement
दुर्घटनावश बंदूक से गोली निकलने से कांस्टेबल की मौत (प्रतीकात्मक फोटो) दुर्घटनावश बंदूक से गोली निकलने से कांस्टेबल की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

aajtak.in

  • गढ़चिरौली ,
  • 12 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 3:26 PM IST

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जिला कोर्ट में ड्यूटी कर रहे एक कांस्टेबल की ऑटोमैटिक सर्विस बंदूक से अचानक फायरिंग हो गई. जिसकी वजह से कांस्टेबल को तीन गोलियां लग गईं और उसकी मौत हो गई. मृतक कांस्टेबल जिला जज की सुरक्षा में तैनात था. 

जब कांस्टेबल एक कार में बैठे हुए थे, तभी अचानक उनकी बंदूक चल गई और एक-एक कर 10 बार फायरिंग हुई. इस घटना के बाद आस- पास के लोगों में हड़कंप मच गया, लोगों ने जब लगातार फायरिंग की आवाज सुनी तो वो इधर-उधर देखने लगे. तभी उन्हें पता चला कि एक पुलिस कांस्टेबल की ऑटोमैटिक सर्विस बंदूक से गलती से फायरिंग हुई. 

Advertisement

एक पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर करीब 3 बजे कांस्टेबल होली कोर्ट परिसर में एक कार में बैठे थे, तभी गलती से उनका ऑटोमैटिक सर्विस बंदूक चल गया. अधिकारी ने आगे कहा कि बंदूक से निकली आठ में से तीन गोलियां उसके सीने, पेट और कंधे में लग गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल पुलिस कांस्टेबल को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: शरद पवार ने महाराष्ट्र में 'अर्बन नक्सल' के प्रभाव का किया जिक्र, गढ़चिरौली में लोगों को किया आगाह

उन्होंने बताया कि इस मामले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और कांस्टेबल के परिवार को पूरी सहायता दी जा रही है. वहीं अधिकारी ने घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार ये मामला ऑटोमैटिक सर्विस बंदूक से दुर्घटनावश गोली चलने के कारण हुआ है, बाकी मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: डकैती, हत्या की कोशिश समेत 20 मुकदमें... पुलिस एनकाउंटर में ऐसे मारा गया 25,000 का इनामी बदमाश अजयवीर

परिवार में पसरा मातम

इस घटना की सूचना जब पुलिस कांस्टेबल के परिवार के लोगों को मिली तो घर में कोहराम मच गया और पूरे घर में मातम पसर गया. मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना स्थल और अस्पताल का दौरा किया और इससे जुड़ी और जानकारी जुटाने में लग गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »