'दुबई ATC ने किया एयरलिफ्ट से मना', रांची के मर्चेंट नेवी कैप्टन की समुद्र के बीच तड़पकर मौत, समय पर नहीं मिला इलाज

रांची के कप्तान राकेश रंजन मिडिल ईस्ट में स्ट्रेट्स ऑफ होर्मुज में जहाज अवाना पर दिल का दौरा पड़ने के बाद समय पर इलाज न मिलने से मौत हो गई. दुबई एटीसी ने एयरलिफ्ट से मना कर दिया. परिवार अब उनके पार्थिव शरीर को रांची लाने की मांग कर रहा है.

Advertisement
कप्तान राकेश रंजन की दिल का दौरा पड़ने से मौत (File Photo: ITG) कप्तान राकेश रंजन की दिल का दौरा पड़ने से मौत (File Photo: ITG)

सत्यजीत कुमार

  • रांची ,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:51 PM IST

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के हालात का असर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दिख रहा है. रांची के कप्तान राकेश रंजन सिंह इसी जंग के शिकार बन गए. 47 वर्षीय कैप्टन राकेश रंजन 2 फरवरी से ऑयल टैंकर जहाज अवाना पर फ्लीट मैनेजमेंट में तैनात थे. उनका जहाज स्ट्रेट्स ऑफ होर्मुज के मार्ग से गुजर रहा था.

18 मार्च को परिवार को आखिरी कॉल आया. कप्तान अचानक अपने चेयर से गिर गए और बेहोश हो गए. जहाज पर समय पर मेडिकल सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी. दुबई एटीसी ने एयरलिफ्ट करने से मना कर दिया. बाद में उन्हें बोट से दुबई पोर्ट पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. कैप्टन राकेश रंजन की मौत हो चुकी थी.

Advertisement

जहाज में मेडिकल सहायता उपलब्ध नहीं थी

रांची के अरगोड़ा में वसुंधरा अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 602 में परिवार में कोहराम मचा है. बड़े भाई उमेश कुमार रोते हुए कहते हैं कि राकेश उनके बेटे जैसे थे. उनकी पत्नी और दो बच्चे बेहद दुखी हैं. बच्चे अपने पिता का पार्थिव शरीर वापस लाने की चिंता में हैं, जबकि पत्नी अंतिम दर्शन चाहती हैं.

कैप्टन राकेश रंजन मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे, लेकिन पिछले 18 सालों से उनका परिवार रांची में रह रहा था. मर्चेंट नेवी में उन्होंने 24 साल तक सेवा दी और अलग-अलग कंपनियों के जहाज पर काम किया. अंतिम समय तक वह अवाना शिप पर कैप्टन के तौर पर तैनात थे.

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने परिवार से बातचीत कर सहायता का आश्वासन दिया. परिवार अब केंद्र और राज्य सरकार से उनके पार्थिव शरीर को रांची लाने की मांग कर रहा है, ताकि पत्नी और बच्चे अंतिम दर्शन कर सकें. 

Advertisement

दिल का दौरा पड़ने से कैप्टन की मौत 

रांची के कप्तान राकेश रंजन मिडिल ईस्ट में स्ट्रेट्स ऑफ होर्मुज में जहाज अवाना पर दिल का दौरा पड़ने के बाद समय पर इलाज न मिलने से मौत हो गई. दुबई एटीसी ने एयरलिफ्ट से मना कर दिया. परिवार अब उनके पार्थिव शरीर को रांची लाने की मांग कर रहा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement