'मजबूर मत कीजिए, नहीं तो पेट्रोल पंप ही बंद करवा दूंगा', शॉर्टेज की अफवाहों पर भड़के उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य में ईंधन की उपलब्धता को लेकर व्याप्त भ्रम को निराधार बताते हुए प्रशासनिक स्थिरता का भरोसा दिलाया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के बावजूद वर्तमान में आपूर्ति श्रृंखला सुचारू है.

Advertisement
उमर अब्दुल्ला ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार की सुनें, अफवाहों की नहीं. (Photo: PTI) उमर अब्दुल्ला ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार की सुनें, अफवाहों की नहीं. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

जम्मू में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों के बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. उन्होंने साफ कहा कि अगर लोग अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों के बाहर डेरा डालकर बैठे रहे, तो सरकार कुछ दिनों के लिए पेट्रोल पंप बंद करने पर मजबूर हो सकती है.

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में यह स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और कहीं भी राशनिंग या इस्तेमाल कम करने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है.

Advertisement

उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि जब सरकार आधिकारिक जानकारी देती है तो लोग उस पर ध्यान नहीं देते, लेकिन सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर तुरंत भरोसा कर लेते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों के आधार पर पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं, क्योंकि इससे बेवजह हालात बिगड़ सकते हैं.

सीएम अब्दुल्ला ने कहा, 'इसलिए मेरी उन तमाम लोगों से गुजारिश है जो सोशल मीडिया के अफवाहों के बुनियाद पर पेट्रोल पंपों के बाहर लाइने लगाए बैठे हैं. हमें मजबूर मत करिएगा नहीं तो अगर यही हाल रहा मैं कुछ दिनों के लिए पेट्रोल पंप ही बंद कर दूंगा, जब तक ये अफवाहों का सिलसिला बंद नहीं होता.

यह भी पढ़ें: निंदा की हिम्मत नहीं है तो चिंता नहीं रखती मायने! खामेनेई की मौत के बाद CM उमर अब्दुल्ला की आलोचना

Advertisement

उमर अब्दुल्ला ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सभी मुख्यमंत्रियों की एक ऑनलाइन बैठक बुलाई है, जिसमें वह भी शामिल होंगे. इस बैठक में खासतौर पर मध्य पूर्व, खासकर ईरान और आसपास के इलाकों के हालात पर चर्चा होगी. साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि अगर युद्ध की स्थिति लंबी चलती है तो आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कैसे सुनिश्चित की जाए.

मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि फिलहाल किसी भी तरह की घबराने की जरूरत नहीं है और जरूरी सामान की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि अफवाहों की वजह से कृत्रिम संकट पैदा हो सकता है, इसलिए लोग जिम्मेदारी से व्यवहार करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement