दिल्ली में करवट लेगा मौसम, आंधी और बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली में तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बीच मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

Advertisement
मौसम विभाग ने दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की. (Photo: PTI) मौसम विभाग ने दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:57 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई. सफदरजंग वेदर स्टेशन में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के मुकाबले 0.5 डिग्री अधिक रहा. हालांकि यह सामान्य से 2.4 डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन से 1.2 डिग्री ज्यादा, लेकिन सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा.

Advertisement

शहर के अन्य मौसम केंद्रों पर भी तापमान में बढ़ोतरी देखी गई. पालम में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो शुक्रवार से 1.1 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लोधी रोड में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

दिल्ली में आंधी और बारिश का अलर्ट

इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार और मंगलवार के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक, रविवार से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है. इसके असर से दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को हल्की बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Advertisement

कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, सोमवार तक अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, दिल्ली की हवा भी फिलहाल ‘मॉडरेट’ बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, शनिवार शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 116 दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को इसी समय यह 100 था.

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 0-50 AQI को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है. एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (AQEWS) ने भी अगले कुछ दिनों तक दिल्ली की हवा ‘मॉडरेट’ श्रेणी में बने रहने का अनुमान जताया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement