Delhi Pollution: दिल्ली के पॉल्यूशन पर पॉलिटिक्स शुरू, BJP ने केजरीवाल पर साधा निशाना

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने केजरीवाल सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल दूसरे शासक हैं, जिन्होंने अपने शहर को गैस चैंबर में बदल दिया है.

Advertisement
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है (फोटो- PTI) दिल्ली में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है (फोटो- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार बिगड़ती जा रही है. इस जहरीले वातावरण में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली का एवरेज एयर क्वालिटी इंडेक्स 431 दर्ज किया गया है. वहीं गुरुग्राम में एयर क्वालिटी इंडेक्स 478 और नोएडा में 529 स्तर पर पहुंच गया है. चारों ओऱ प्रदूषण की चादर बिछी हुई है. इसे लेकर बीजेपी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. 

Advertisement

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने केजरीवाल सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल दूसरे शासक हैं, जिन्होंने अपने शहर को गैस चैंबर में बदल दिया. क्योंकि पहला शासक हिटलर था. उन्होंने कहा कि हम जिस समय में रह रहे हैं, जो हमें एक गंभीर दौर की याद दिलाता है. 

दिल्ली के प्रदूषण को लेकर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने भी ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में AQI खतरनाक स्तर को पार कर रहा है. केजरीवाल चुनावी मंत्री बनना बंद करें और हमें बताएं कि आपने पिछले 8 साल में दिल्ली के आंतरिक प्रदूषण के कारणों के लिए क्या कदम उठाए हैं. साथ ही सवाल पूछा कि वह काम क्यों नहीं कर रहे हैं.

दिल्ली बीजेपी ने भी तंज कसते हुए ट्वीट किया है. इसमें जगहों के नामों को प्रदूषण से जोड़ते हुए दिखाया गया है. जैसे हौज खास का हेज़ खास, धौला कुआं की जगह धुआं कुआं, चांदनी चौक की जगह चांदनी चोक. 

Advertisement

 

उधर, गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. साथ ही उन्होंने एक कार्टून भी शेयर किया.


ये भी देखें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »