महादेव ऐप केस में फंसीं बिग बॉस कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा, खिलाड़ियों को बेटिंग टिप्स देने के आरोप, ED ने की पूछताछ

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट और टीवी प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से पूछताछ की है. ईडी ने उनके ठिकानों पर तलाशी भी ली. जांच एजेंसी का आरोप है कि शेफाली बग्गा कथित तौर पर अवैध बेटिंग ऐप के प्रचार और उससे जुड़े प्रमोशनल गतिविधियों में शामिल थीं. मामले की जांच जारी है.

Advertisement
ED ने शेफाली बग्गा से पूछताछ की. (Photo: X@shefali_bagga) ED ने शेफाली बग्गा से पूछताछ की. (Photo: X@shefali_bagga)

मुनीष पांडे

  • नई दिल्ली ,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच तेज कर दी है. इसी क्रम में ईडी ने टीवी प्रेजेंटर और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा से पूछताछ की है. इसके साथ ही जांच एजेंसी ने उनके ठिकानों पर तलाशी भी ली है. ईडी इस मामले में कथित तौर पर अवैध बेटिंग ऐप के प्रचार और उससे जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है.

Advertisement

जांच एजेंसी के अनुसार, जांच के दौरान ऐसे इनपुट मिले हैं जिनके आधार पर शेफाली बग्गा का नाम सामने आया है. ईडी का दावा है कि शेफाली बग्गा की नजदीकी खानजन जगदीश कुमार ठक्कर से बताई जा रही है. एजेंसी के अनुसार, खानजन जगदीश कुमार ठक्कर भारत में बेटिंग ऐप के संचालन और प्रचार से जुड़ा हुआ है.

ईडी ने शेफाली बग्गा के ठिकानों पर भी की तलाशी

ईडी का आरोप है कि शेफाली बग्गा कथित तौर पर उन बेटिंग ऐप्स का प्रचार करती थीं, जिनका संचालन दुबई और लंदन जैसे विदेशी शहरों से किया जा रहा था. जांच के दौरान एजेंसी को ऐसे कथित डिजिटल साक्ष्य और प्रमोशनल पेज मिले हैं, जिनमें शेफाली बग्गा बेटिंग ऐप का प्रचार करती हुई दिखाई देती हैं. ईडी का यह भी आरोप है कि इन प्लेटफॉर्म पर वह खिलाड़ियों को कथित तौर पर टिप्स भी देती थीं.

Advertisement

जांच एजेंसी के मुताबिक, खानजन जगदीश कुमार ठक्कर महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े हवाला नेटवर्क का प्रमुख ऑपरेटर है और उससे संबंधित वित्तीय लेनदेन का संचालन करता है. इसी कड़ी में एजेंसी उसके संपर्कों और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. 

टेलीग्राम चैनल के जरिए प्रमोशन करने का आरोप

ईडी का कहना है कि जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शेफाली बग्गा ने अपने टेलीग्राम चैनल का लिंक साझा किया था. एजेंसी के अनुसार, उस चैनल पर कथित तौर पर अवैध बेटिंग से जुड़े प्रमोशन और टिप्स का काम किया जाता था. फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय पूरे मामले की जांच कर रहा है. एजेंसी डिजिटल साक्ष्यों, वित्तीय लेनदेन और कथित नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है. मामले में आगे की जांच जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »