दिल्ली में स्कूटर से हो रही थी ड्रग्स की सप्लाई, 21 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 21 किलोग्राम से अधिक गांजा और 46 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए इस्तेमाल किए जा रहे स्कूटर को भी जब्त कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
तस्कर ने पुलिस को किया गिरफ्तार (Photo-Representational) तस्कर ने पुलिस को किया गिरफ्तार (Photo-Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:31 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा और स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों की पहचान 41 साल के फिरोज खान और 36 साल के अकबर के रूप में हुई है. दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले हैं.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप लेकर इलाके में पहुंचने वाले हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर बस स्टैंड के पास जाल बिछाया.

दिल्ली में ड्रग तस्करों पर बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने 11 और 12 मार्च की दरमियानी रात को दोनों आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया जब वो स्कूटर पर सवार होकर नशीले पदार्थों की खेप इलाके में सप्लाई करने जा रहे थे. तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 21 किलोग्राम से अधिक गांजा और 46 ग्राम स्मैक बरामद की.

पुलिस के अनुसार बरामद किए गए नशीले पदार्थों की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये है. पुलिस ने ड्रग्स की ढुलाई में इस्तेमाल किए जा रहे स्कूटर को भी जब्त कर लिया है.

Advertisement

21 किलो गांजा और स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान आरोपी फिरोज खान ने खुलासा किया कि वह पहले भी कई बार ड्रग तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है. पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ नोएडा में गांजा सप्लाई करने के मामले में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया था.

अधिकारियों के अनुसार अब जांच का फोकस इस बात पर है कि यह ड्रग्स किससे ली गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था. पुलिस पूरे ड्रग नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement