दिल्ली-NCR हुआ कूल-कूल... चल रहीं ठंडी हवाएं, तपती गर्मी से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और हीटवेव के बाद मौसम में बड़ा बदलाव आया है. तेज आंधी, बारिश और ठंडी हवाओं ने तापमान में भारी गिरावट ला दी है. मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा है. मौसम में हुए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है.

Advertisement
दिल्ली-NCR मे ऑरेंज अलर्ट जारी. (Photo- Pexels) दिल्ली-NCR मे ऑरेंज अलर्ट जारी. (Photo- Pexels)

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:34 AM IST

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है. पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और हीटवेव का दौर अब थम गया है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. आसमान में घने काले बादल छा गए हैं और तेज आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है.

अगले 2 घंटों में पूरी दिल्ली और NCR में धूल भरी आंधी के आसार हैं. उसके बाद गरज के साथ हल्की बारिश, बिजली और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की बहुत संभावना है. तापमान में इस भारी गिरावट आई है और पूरी दिल्ली कूल-कूल हो गई है.

Advertisement

मौसम विभाग (IMD) ने हालात को देखते हुए दिल्ली के लिए 'येलो' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की आशंका है. फिलहाल 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी और तेज हवाएं चल रही हैं.

10 जून को भी दोपहर के वक्त पूरी दिल्ली में अंधेरा छा गया था. इससे लोगों को चुभती गर्मी से बड़ी राहत मिली. 10 जून को ग्रेटर नोएडा में भी मौसम ने करवट ली थी. वहां के अल्फा कमर्शियल मार्केट सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई. बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर ओले भी पड़े. 

क्यों बदला मौसम का मिजाज?

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने मौसम में हुए इस बदलाव की वजह समझाई थी. उन्होंने पहले ही बताया था कि सेंट्रल पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इसी वजह से क्षेत्र में तेज हवाएं चल रही हैं और कुछ जगहों पर बारिश हो रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Weather Alert: बदलने जा रहा है मौसम... दिल्ली, हरियाणा और कई राज्यों में 11-12 जून को गिरेंगे ओले!

महेश पालावत के मुताबिक, 11 जून से मानसून से पहले की गतिविधियां और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है. इसके चलते दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के एक बड़े हिस्से में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी.

उन्होंने कहा, 'आने वाले दिनों में बारिश काफी ज्यादा बढ़ सकती हैं. इसके असर से अगले कुछ दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की पूरी संभावना है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »